अलवर
अलवर में ग्राम विकास अधिकारी की परीक्षा (Village Development Officer Recruitment 2021) के दौरान सोमवार सुबह जैन B.Ed कॉलेज में दौसा के अभ्यर्थी की जगह पर जोधपुर का एक डमी अभ्यर्थी परीक्षा देते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने अभ्यर्थी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पिता जोधपुर में शिक्षक हैं।
परीक्षा के दौरान कंट्रोल रूम पर रामगढ़ स्कूल के प्रधानाचार्य ने जैन B.Ed कॉलेज में डमी अभ्यर्थी के होने की सूचना दी। सूचना के बाद कंट्रोल रूम से जैन B.Ed कॉलेज स्टाफ और जांच दल को इसके बारे में बताया गया। जांच दल को कॉलेज के कमरा नंबर 23 में दौसा के गौरव मीणा की जगह पर मुकेश विश्नोई परीक्षा देते हुए मिला। परीक्षा केंद्र प्रभारी ने जबा हस्ताक्षर मिलाए तो मुकेश के हस्ताक्षर से गौरव के हस्ताक्षर से नहीं मिले। इस पर मुकेश से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वो गौरव मीणा की जगह पर परीक्षा देने के लिए आया है। वह जोधपुर का रहने वाला है उसके पिता जोधपुर में अध्यापक हैं।
10 हजार रुपए में बना डमी
पुलिस के अनुसार पूछताछ में मुकेश विश्नोई ने बताया परीक्षा में बैठने के लिए उसे 10 हजार रुपए मिले थे। इस संबंध में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। प्रशासन भी पूरे मामले की जांच कर रहा है। अधिकारियों ने कहा कि इसके कुछ अन्य साथी भी अन्य केंद्रों पर हो सकते हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- चिंगारी बनी काल: भरतपुर में शॉर्ट सर्किट ने बुझा दिया पूरा घर | एक ही दिन में अनाथ हुए दो मासूम, मां-बाप दोनों की दर्दनाक मौत
- 49 दिन बाद खुला ‘तेल का दरवाज़ा’: होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा फैसला | तेल-गैस कीमतें धड़ाम, भारत को मिली राहत—जेब पर कम होगा दबाव
- नागरिकता विवाद फिर भड़का: राहुल गांधी पर FIR का आदेश | इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ बेंच सख्त—CBI जांच के निर्देश, पुराने फैसले पर नया मोड़
- डमी उंगलियां, नकली रेटिना और फर्जी सिग्नेचर | जयपुर से भादरा तक फैला ‘डिजिटल धोखे’ का जाल, ATS ने दबोचा मास्टरमाइंड
- होटल के कमरे में खून का खेल | 1.5 घंटे की मुलाकात बनी मौत की कहानी… प्रेमिका ने ही प्रेमी का गला रेत दिया
- 100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान
- SDM दफ्तर में रिश्वत का जाल: 60 हजार लेते ही दबोची गई अफसर | बैग से निकले 4 लाख, ACB का बड़ा ट्रैप
- बचत नहीं तो भविष्य अधूरा: होटल में जुटे शहर के दिमाग | निवेश के गुर सीखे, समय पर आने वालों को मिला इनाम
- हिजाब OK, बिंदी-तिलक NO? Lenskart की ग्रूमिंग गाइड पर बवाल | 27 पन्नों की पॉलिसी लीक, सोशल मीडिया पर भड़का विवाद
- नाम से खेल, जेब पर वार: बिना बताए बना दिया लोन का गारंटर | बैंक का फोन आया तो 72 साल के बुजुर्ग के उड़ गए होश
