नई दिल्ली
Padma Award 2025: केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार 2025 (Padma Award 2025) के विजेताओं की घोषणा कर दी है। इस साल विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 91 व्यक्तियों को पद्म श्री, 9 को पद्म भूषण, और 4 को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, चिकित्सा, खेल, साहित्य, शिक्षा, कृषि, और विज्ञान जैसे क्षेत्रों में दिए जाते हैं।
बहाल होगी समायोजित शिक्षाकर्मियों की पुरानी पेंशन योजना! सरकार ने समायोजित शिक्षाकर्मी संघ को दिए संकेत
विभिन्न क्षेत्रों में गुमनाम तौर पर अपने क्षेत्र में खास उपलिब्ध हासिल करने वाले लोगों को पद्श्री से सम्मानित करने का ऐलान किया गया है। पद्मश्री से सम्मानित किये जाने वालों की सूची में गोवा के 100 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी लीबिया लोबो सरदेसाई, पश्चिम बंगाल के ढाक वादक गोकुल चंद्र दास और दिल्ली की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरजा भटला भी शामिल हैं, जो सर्वाइकल कैंसर का पता लगाने, रोकथाम और प्रबंधन पर विशेष ध्यान देती हैं। शारदा सिंह को पद्म विभूषण और अरिजीत सिंह को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।


पीएम मोदी ने दी बधाई
पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सभी पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई। भारत को उनकी असाधारण उपलब्धियों का सम्मान करने और उनका जश्न मनाने पर गर्व है। उनका समर्पण और दृढ़ता वास्तव में प्रेरणादायक है। प्रत्येक पुरस्कार विजेता कड़ी मेहनत, जुनून और नवाचार का पर्याय है, जिसने अनगिनत लोगों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है। वे हमें उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने और निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करने का मूल्य सिखाते हैं।






नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
बहाल होगी समायोजित शिक्षाकर्मियों की पुरानी पेंशन योजना! सरकार ने समायोजित शिक्षाकर्मी संघ को दिए संकेत
PNB घोटाले में बड़ा खुलासा: पूर्व कैशियर गिरफ्तार, महिला मित्र के खाते में ट्रांसफर किए 82 लाख
निवेशकों के लिए अच्छी खबर, SEBI उठाने जा रहा है ये बड़ा कदम
UGC का ऐतिहासिक कदम: महिला प्रोफेसरों को दी बड़ी राहत, जानें नए नियम
पीएफ खाताधारकों के लिए बड़ी खबर: नौकरी बदलते ही अब खत्म हो जाएगा ये झंझट | जानें नया नियम