CGST अधीक्षक ने चीनी कंपनी से घूस में मांगे 30 लाख, CBI ने किया गिरफ्तार | घर से 42 लाख कैश बरामद

मुम्बई 

सीबीआई ने चीन की एक कंपनी से रिश्वत मांगने के आरोप में मुंबई में एक CGST अधीक्षक को गिरफ्तार कर लिया। इस CGST अधीक्षक ने चीन की एक कंपनी से कर संबंधित मामलों को निपटाने के लिए 30 लाख रुपये की मांग की थी।

सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के LTC के बदले नियम, अब पहले से ज्यादा फायदे

30 लाख से 15 लाख पर आ गया था आरोपी
गिरफ्तार CGST अधीक्षक का नाम हेमंत कुमार है CBI अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर नेगोशिएट किया और घूस की रकम 15 लाख कर दी। शिकायतकर्ता चीन की कंपनी ग्वांगझू स्थित वेलफुल इंटर-ट्रेड प्राइवेट लिमिटेड ने पहले तो रिश्वत देने से इनकार कर दिया था। इसी कारण मुंबई के वडाला स्टेशन पर बैठक की गई, जहां CGST अधीक्षक ने रिश्वत की राशि को घटाकर 15 लाख कर दिया। इन आरोपों की पुष्टि होने के बाद सीबीआई द्वारा जाल बिछाया गया और एक ऑपरेशन चलाया गया। इस ऑपरेशन के तहत कर CGST अधीक्षक को सीबीआई ने 5 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

घर से बरामद हुआ 42 लाख कैश
सीबीआई ने आरोपी के मुंबई और गाजियाबाद स्थित कार्यालयों और आवासीय ठिकानों पर छापेमारी भी की है। इस दौरान सीबीआई ने लगभग 42.70 लाख रुपये कैश बरामद किया और साथ ही चल और अचल संपत्तियों के दस्तावेज सही, आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी को  सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे 21 अगस्त तक के लिए हिरासत में भेज दिया गया।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

जोधपुर में बड़ा हादसा: बस ने रामदेवरा जा रहे श्रद्धालुओं को रौंदा, तीन महिलाओं की मौत, चार घायल

देर रात 139 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले | देखिए पूरी लिस्ट

नगर निगम के AEN ने बिल पास करने के एवज में मांगे 4 लाख, ACB ने रंगे हाथों दबोचा

सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के LTC के बदले नियम, अब पहले से ज्यादा फायदे

प्रिंसिपल और शिक्षक घूस लेते हुए गिरफ्तार | इंटर्न को सर्टिफिकेट देने के एवज में मांग रहे थे

गुस्साए जज ने पत्नी को गोली से उड़ाया, घर से बरामद हुईं 47 बंदूक और 26 हजार राउंड गोला-बारूद | हत्या की वजह जानेंगे तो रह जाएंगे हैरान