निर्ममता की हद! बुरी तरह पीटा, बाल खींचे, जमीन पर पटका, मन नहीं भरा तो पति ने पत्नी के कंधे पर बैठ जुलूस निकाला | प्रेमी के साथ पकड़ी विवाहिता को खौफनाक सजा का वीडियो वायरल

देवास 

निर्ममता की भी हद हो गई! एक विवाहिता के किसी अन्य के साथ अफेयर का राज क्या खुला कि उसके साथ निर्ममता के साथ पेश आया गया। इस महिला की कहानी रोंगटे खड़ा कर देने वाली है। जब इस महिला का अफेयर का राज खुला तो उसे बेदर्दी से जमीन पर पटक-पटक कर मारा गया। बाल खींचे गए। इससे भी मन नहीं भरा तो पत्नी के कंधे पर पति को बैठा कर गांव में महिला का जुलूस निकला गया।

हैवानियत भरी यह घटना मध्यप्रदेश के देवास जिले के पुंजापुरा के बोरपड़ाव गांव की है। पत्नी के विवाहेतर संबंधों की जानकारी मिलने के बाद पति ने इस वहशीपन को अंजाम दिया गांव में जब पत्नी के कंधे पर पति को बैठा कर जुलूस निकाला जा रहा था तो भीड़ में से कुछ लोगों ने इस महिला के साथ मारपीट भी की और जूतों की माला पहनाई खुद पति ने भी सबके सामने पत्नी को पीटा।

महिला को जमीन पर भी पटक कर मारा गया, लेकिन तमाशबीन बने लोग उसकी मदद करने की बजाए हंसते रहे। इस दौरान कई लोग उसके सिर के बाल काटने की बात भी करते रहे। महिला के तीन बच्चे हैं। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई की है। देवास के एडिशनल SP सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि पति समेत 11 लोगों पर FIR दर्ज की गई है।

8 आरोपियों को पुलिस अब तक गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने अब महिला को उसके मायके भेज दिया है। इस महिला की महज 15 साल की उम्र में शादी हो गई थी। 30 साल की महिला की दो बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी 13 साल और छोटी 10 साल की है। बेटे की उम्र 8 साल है।

एक सप्ताह पहले लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी
महिला 24 जून से लापता थी। तभी से वह अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। पति और ससुराल वालों ने उसे खूब ढूंढा। नहीं मिली तो उदयनगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। रविवार को पति को किसी से जानकारी दी कि उसकी पत्नी गांव में ही अपने प्रेमी के घर पर है। इसके बाद पति और ससुराल के लोग उसे तलाशते हुए प्रेमी के घर पहुंचे। वहां महिला पेटी में छिपी हुई मिली। आरोपियों ने उसे बाहर निकाला और पूरे गांव के सामने जमकर पीटा। सिर्फ एक-दो लोगों को छोड़ दें तो ज्यादातर लोग तमाशबीन बने रहे। इसका VIDEO अब सामने आया है।

29 IAS अफसरों के तबादले, चार को सौंपा अतिरिक्त प्रभार, यहां देखिए पूरी लिस्ट

बैंक में डकैती: कर्मचारियों को बंधक बनाकर एक करोड़ का  कैश और गोल्ड लूट ले गए बदमाश

जयपुर में दर्दनाक हादसा: सरियों से भरे ट्रैक्टर में जा घुसी दो डॉक्टर दोस्तों की कार, एक की मौत | घर में नई ड्रेस का इंतजार करते रह गए बच्चे

आगरा में डबल मर्डर: व्यापारी और पत्नी की हत्या कर 15 लाख कैश व लाखों का सोना-चांदी लूट ले गए बदमाश

व्याख्याता पदोन्नति विवाद का अंत, सरकार ने निकाली ये गली

तरबतर हुआ राजस्थान, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, हो सकता है वज्रपात

मुझे अमन चाहिए…

हरियाणा स्टेट फार्मासिस्ट काउंसिल का वाइस प्रेसिडेंट गिरफ्तार, रजिस्ट्रार फरार, जानिए क्या है पूरा मामला

सरकार ने पुलिस के बेड़े में भी किया फेरबदल,16 IPS बदले, जानिए किसको कहां लगाया