भुसावर में अपना घर सेवा समिति द्वारा 32 क्विंटल 50 किलो गेहूं और खाद्य सामग्री भरतपुर स्थित अपनाघर आश्रम भेजी गई। सेवा अभियान में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
भुसावर (विष्णु सैन )
भुसावर में शनिवार को इंसानियत, सेवा और संवेदनाओं का ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने हर किसी का दिल छू लिया। बेसहारा, दिव्यांग और लावारिस लोगों की मदद के लिए अपना घर सेवा समिति भुसावर के तत्वावधान में मदद का बड़ा कारवां भरतपुर के लिए रवाना किया गया। उपखंड क्षेत्र के दानदाताओं के सहयोग से हजारों किलो खाद्य सामग्री एकत्रित कर मां माधुरी बृज वारिस सेवा सदन, भरतपुर भेजी गई, ताकि आश्रम में रह रहे जरूरतमंद प्रभुओं की सेवा में कोई कमी न रहे।
तेल के दामों ने फिर दिया झटका | 10 दिन में तीसरी मार, अब इतनी बढ़ गई पेट्रोल-डीजल की कीमत
छोकरवाड़ा सड़क मार्ग स्थित गणेश नगर नई अनाज मंडी परिसर शनिवार को सेवा भावना के रंग में डूबा नजर आया। खाद्य सामग्री से भरे वाहन की रवानगी के दौरान माहौल भावुक भी था और प्रेरणादायक भी।
अपना घर सेवा समिति भुसावर के अध्यक्ष राजकुमार बंसल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भरतपुर का अपनाघर आश्रम उन दीन-दुखियों, असहायों और दिव्यांगों का सहारा है, जिनका इस दुनिया में कोई अपना नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे पुनीत कार्यों में समाज के हर व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग जरूर करना चाहिए, क्योंकि “नर सेवा ही नारायण सेवा” है।
30 की उम्र में ही हड्डियां हो रहीं खोखली | ये आदतें चुपचाप शरीर को बना रही हैं ‘फ्रैक्चर मशीन’
इस सेवा अभियान के तहत 65 कट्टों में भरे गए 32 क्विंटल 50 किलोग्राम गेहूं और एक कट्टा नमक वाहन के जरिए भरतपुर रवाना किया गया। खाद्य सामग्री से भरे वाहन को कानूनगो सत्येन्द्र कुमार सिंघल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम में अपनाघर सेवा समिति भुसावर के अध्यक्ष राजकुमार बंसल, सचिव शेर सिंह सैनी, वित्त सचिव अरविन्द कुमार बंसल, अशोक सेवक, विष्णु सैन, दलवीर चौधरी, राजेश गोयल, श्रीकिशन, गोविन्द और चन्द्रराम सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और अनाज मंडी के व्यापारी मौजूद रहे।
रवानगी के दौरान सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि अपनाघर आश्रम में भर्ती असहाय लोगों की सेवा लगातार जारी रखी जाएगी और समाज में परोपकार व एकजुटता की भावना को और मजबूत बनाया जाएगा।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
‘तेल का नया बादशाह’ | होर्मुज संकट के बीच भारत का सहारा बना वेनेजुएला, सऊदी-अमेरिका दोनों पीछे छूटे
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
