कटनी रेलवे जंक्शन पर वेंडर की नृशंस हत्या, तीन वेंडर की हालत गंभीर | बदमाशों ने की जमकर तोड़फोड़, भगदड़ मची

कटनी 

मध्यप्रदेश के कटनी रेलवे जंक्शन पर शुक्रवार आधी रात के बाद उस समय भगदड़ मच गई जब हथियारों से लैस बदमाशों ने फूड प्लाजा में सो रहे वेंडरों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने एक वेंडर की दनादन चाकुओं से गोद कर  के वार से नृशंसता पूर्वक हत्या कर दी। इसके आलावा बदमाशों ने तीन अन्य वेंडरों पर भी दनादन वार कर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। उन सभी की भी गंभीर हालत बनी हुई है। बदमाशों ने स्टेशन पर भी जमकर तोड़फोड़ कर दी। जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी घटना की वजह सामने नहीं आई है

हमलावरों की संख्या आठ बताई गई है। घटना कटनी जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 2 के सतना एंड पर स्थित फूड प्लाजा पर हुई जहां  वेंडर सो रहे थे। तभी आठ हथियार लैस बदमाशों ने हमला बोल दिया। वेंडर अपने आप को संभाल पाते तब तक बदमाशों ने उनको दनादन वार पर वार कर उनको लहूलुहान कर दिया। हमलावरों ने एक वेंडर को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। तीन वेंडर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतक वेंडर की शिनाख्त दिलीप उर्फ दीपू सिंह (30) निवासी कानपुर के रूप में हुई है।  जीआरपी  के अनुसार घायलों के नाम अंकुश सिंह (28), सुनील गुर्जर (23), हेमंत कुमार (27 ) हैं। एक हलवार का नाम अजय सिंघर बताया गया और उसके साथ सात अन्य बदमाश भी तेज धारदार हथियारों से लैस थे। बताया जा रहा है कि कुछ हमलावर को पकड़ लिया गया है।

जानकारी के अनुसार स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में कुछ लोग खड़े थे। जिन्होंने वारदात को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान हमलावरों ने वहां पर खड़े वाहनों में भी तोडफ़ोड़ करके दहशत मचाने का प्रयास किया। जीआरपी पुलिस और आरपीएफ की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं।

हाथी पार नहीं कर पा रहे थे रेलवे ट्रैक, IAS ने शेयर किया वीडियो, जानिए फिर क्या हुआ

कर्मचारियों के वेतन के नाम पर हड़पा पौने तीन करोड़ रेलवे को मिला वापस

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए Good News: Dearness allowance बढ़ना तय, यहां जानिए डिटेल

बदल गया है DA के कैलकुलेशन का तरीका, जानिए अब किस तरह होगी गणना

February 2022 Vrat & Festival List: फरवरी 2022 के व्रत त्‍योहार, देखिए तीज-त्योहारों की पूरी लिस्ट


Budget 2022: राज्य सरकार के कर्मचारियों को NPS कंट्रिब्यूशन पर राहत, जानिए ऐसे होगा फायदा