बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड पर दर्दनाक हादसा, तीन रेल कर्मचार‍ियों की मौत, 5 घायल, पटरियों पर बिखरे शव

रांची 

झारखंड में बरकाकाना – बरवाडीह रेलखंड के निद्रा रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें तीन रेल कर्मचारियों की दुखद मौत हो गई। पांच रेल कर्मचारी घायल हुए हैं। रेल इंजन और रेल पटरी की मरम्मत करने वाली ट्रॉली के बीच भीषण टक्कर से ये हादसा हुआ। 

मृतकों की पहचान राजमणि प्रसाद, प्रिंस कुमार और निरंजन (गैंग मेन) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही टोरी रेलवे जंक्शन से अधिकारियों का दल घटनास्थल पर पहुंचा। घायलों को चंदवा CHC में एडमिट किया गया है। वहां उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।

टावर वैगन अप लाइन से आ रही थी रिटर्न
रेलवे कर्मचारी रेल पटरी पर अपना काम कर रहे थे। इसी बीच करीब 17 बजे के पूर्व एक टावर वैगन अप लाइन से रिटर्न आ रही थी। अपलाइल से जाने के दौरान एक पुश ट्राली टावर वैगन से टकरा गई। इससे ट्राली पर सवार कर्मचारी चपेट में आ गए।

रेलवे के अधिकारी ने बताया कि दो घंटे का ब्लॉक लेकर मैक्लुस्कीगंज से निद्रा स्टेशन के बीच मरम्मत कार्य चल रहा था। मरम्मत कार्य निबटा कर टावर वैगन निंद्रा से मैक्लुस्कीगंज की ओर आ रहा था और ट्रॉली मैक्लुस्कीगंज से निद्रा की ओर जा रहा था। इसी बीच दोनों की पोल नंबर 168 पर टक्कर हो गई। इसमें कुल 8 लोग सवार थे।

घायल रेल कर्मचारी

इन कर्मचार‍ियों में पीडब्ल्यूआइ टोरी के प्रिंस कुमार (पीडब्ल्यूआइ/यूएसएफडी/डीटीओ) और निरंजन कुमार (पीडब्ल्यूआइ कर्मचारी) की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं, पीडब्ल्यूआइ का एक अन्य कर्मचारी राजमुनि कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई

एक घायल रेलकर्मी ने बताया कि ये एक सामान्य प्रक्रिया होती है। ब्लॉक लेकर काम किया जाता है। ब्लॉक के बाद इस ट्रैक से कोई ट्रेन नहीं गुजरती है। हादसा भी इतना बड़ा नहीं होता अगर टावर बैगन की स्पीड ज्यादा नहीं होती।