लड़की की गुमशुदगी पर भी रिश्वतखोरी | एसीबी ने हेड कांस्टेबल को 15 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा

सीकर 

शर्मनाक है कि एक लड़की की गुमशुदगी जैसे संवेदनशील मामले में भी पुलिसकर्मी ने रिश्वत का खेल खेलने की हिम्मत दिखाई। लेकिन इस बार चालाकी काम नहीं आई और एसीबी ने पूरे ऑपरेशन के साथ सीकर जिले के रानोली थाने के हेड कांस्टेबल रामनिवास को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया।

राजस्थान ने खोया अनुशासनप्रिय नेता | 105 की उम्र में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिर्राज प्रसाद तिवारी का निधन

यह कार्रवाई झुंझुनूं एसीबी टीम ने की, जिसे एसीबी मुख्यालय से मिले निर्देशों के बाद अंजाम दिया गया। जयपुर रेंज डीआईजी राजेश सिंह की निगरानी में और झुंझुनूं एसीबी डीएसपी शब्बीर खान के नेतृत्व में जाल बिछाया गया।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि रानोली थाने का हेड कांस्टेबल उसके भतीजे के खिलाफ दर्ज गुमशुदगी केस में कार्रवाई न करने के एवज में 20,000 रुपये मांग रहा था। सत्यापन के दौरान यह साफ हो गया कि आरोपी 15,000 रुपये पर राजी हो चुका है।

आज, 3 अक्टूबर को जैसे ही आरोपी ने थाने के बाहर रिश्वत की रकम अपनी पैंट की जेब में रखी, एसीबी टीम ने उसे वहीं धर दबोचा। तलाशी में रकम बरामद कर ली गई।

एसीबी एडीजी स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की पूछताछ जारी है।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

राजस्थान ने खोया अनुशासनप्रिय नेता | 105 की उम्र में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिर्राज प्रसाद तिवारी का निधन

‘सबकी मां मरती है, नाटक मत करो’ | इस सरकारी बैंक के जोनल हेड पर बर्बर तानाशाही के आरोप, मेल वायरल

कैबिनेट से निकला दिवाली धमाका | कर्मचारियों की सैलरी में सीधा इजाफा, इतना बढ़ गया DA

केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा: 30 दिन का बोनस देने का ऐलान, ये कर्मचारी होंगे पात्र | कितने पाएंगे कितना, जानिए पूरी डिटेल

RRB Railway JE Recruitment 2025: रेलवे में 2570 पदों पर बंपर भर्ती, 31 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें