भरतपुर
आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय, भरतपुर में सांस्कृतिक सृजन पखवाड़ा का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ हुआ। पखवाड़े के दौरान छात्राओं ने कला, साहित्य और वाद-विवाद के मंचों पर अपनी प्रतिभा का ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने ‘विकसित भारत 2047’ के सपनों को सजीव रूप दे दिया।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मधु शर्मा ने कहा कि “भारत के सर्वांगीण विकास के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं में आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच का संचार करती हैं।” अकादमिक प्रभारी डॉ. करुणा गौर ने नए भारत के निर्माण में युवाओं की सकारात्मक भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। वहीं, सांस्कृतिक-साहित्यिक समिति प्रभारी श्रीमती साधना शर्मा ने युवाओं से शिक्षा, नवाचार और मेहनत के जरिए राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
चित्रकला विभाग में ‘भारत के रंग, कला के संग’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई, जिसमें ‘विकसित भारत’ थीम पर चित्रांकन हुआ। इसमें भावना सोलंकी प्रथम, पुनीत कौर द्वितीय और शिवानी तृतीय स्थान पर रहीं।
वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय था — “विकसित भारत में सोशल मीडिया की सार्थकता”। इसमें पक्ष से इति्ष्का गर्ग और विपक्ष से भावना कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन में दीक्षा कुमारी अव्वल रहीं, जबकि इति्ष्का गर्ग और प्रतीका अग्रवाल को द्वितीय तथा खुशी को तृतीय स्थान मिला। कथा लेखन में पूनम कुमारी प्रथम, इति्ष्का गर्ग द्वितीय और योगांशी तृतीय रहीं।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में चार टीमों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें टीम समरसता (भावना कुमारी, सुहानी, तनु) प्रथम और टीम स्वतंत्रता (इति्ष्का गर्ग, रुचि, रितु) द्वितीय स्थान पर रही।
पखवाड़े के दौरान छात्राओं ने निबंध, पोस्टर, प्रश्नोत्तरी और अन्य गतिविधियों में अपनी रचनात्मकता के साथ “विकसित भारत-2047” के सपने और अपनी भूमिका को सशक्त ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीप्ति अग्रवाल और धन्यवाद ज्ञापन सुश्री प्रिया शर्मा ने किया। पखवाड़े का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। इस मौके पर महाविद्यालय के संकाय सदस्य, छात्राएं और गणमान्यजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
रिश्वत के जाल में फंसा थानाधिकारी | फुलेरा में एसीबी ने SHO और दलाल को 50 हज़ार लेते दबोचा
‘सबकी मां मरती है, नाटक मत करो’ | इस सरकारी बैंक के जोनल हेड पर बर्बर तानाशाही के आरोप, मेल वायरल
कैबिनेट से निकला दिवाली धमाका | कर्मचारियों की सैलरी में सीधा इजाफा, इतना बढ़ गया DA
RRB Railway JE Recruitment 2025: रेलवे में 2570 पदों पर बंपर भर्ती, 31 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
