अम्बाला
हरियाणा के अंबाला-दिल्ली हाईवे पर हीलिंग टच अस्पताल के पास सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब तीन बजे कटरा से दिल्ली की तरफ जा रही तीन टूरिस्ट बसों में टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। आठ घायल हुए हैं।
टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बीच वाली बस में सवार कई यात्रियों के पैर और शरीर के दूसरे हिस्से कटकर अलग हो गए। एक्सीडेंट के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। मरने वालों में दो छत्तीसगढ़, एक झारखंड और एक उत्तरप्रदेश का रहने वाला था। मृतकों की पहचान मीना देवी (44) छत्तीसगढ़, राहुल (21) झारखंड, रोहित (53) छत्तीसगढ़, प्रदीप (22) कुशीनगर उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। पांचवे मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
ड्राइवर ने नींद में लगाया ब्रेक
जिस समय हादसा हुआ उस वक्त सवारियां गहरी नींद में थीं। हादसा सबसे आगे चल रही बस के ड्राइवर को अचानक नींद की झपकी आने से हुआ। सबसे आगे चल रही बस के अचानक रुकते ही पीछे की दोनों बसें उससे टकरा गईं। तीनों बसें एक के पीछे एक चल रही थीं। लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर बस में फंसी सवारियों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला।
जम्मू-कश्मीर के कटरा से स्लीपर टूरिस्ट डिलक्स कोच (HR38AB2234) रविवार शाम को नई दिल्ली के लिए रवाना हुई। उसके पीछे दो और स्लीपर बसें (UP22T8353) व (RJ18PB2054) भी नई दिल्ली के लिए चलीं। काफिले की शक्ल में चल रही तीनों बसें सोमवार तड़के 3 बजे जब अंबाला शहर में नेशनल हाईवे पर हीलिंग टच अस्पताल के पास पहुंची तो सबसे आगे चल रही बस के ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई और उसका पैर ब्रेक पर पड़ गया।
हाईवे पर चल रही तेज रफ्तार बस के अचानक रुकने के कारण पीछे आ रही दोनों बसों के ड्राइवर संभाल नहीं पाए और उनकी एक-दूसरे से टक्कर हो गई। यूपी नंबर वाली टूरिस्ट बस अन्य दोनों बसों के बीच आ जाने की वजह से बुरी तरह दब गई और उसमें सवार 4 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाला पांचवां शख्स सबसे आगे चल रही हरियाणा नंबर वाली बस में था।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
- बस ऑपरेटरों ने फिर थामा मेघराज मुखिया का हाथ | लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
- हाईवे पर ‘हफ्ता वसूली’ का खेल | ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों से महीने की बंधी लेते ट्रैफिक इंचार्ज एसीबी के जाल में फंसा
- प्रेम, भक्ति और कला-संस्कृति की परम्पराओं से जोड़ता है उपन्यास ‘राग कसूमल’: प्रो आदित्य कुमार गुप्ता
- आमने-सामने की ऐसी टक्कर कि कार आग का गोला बन गई | ट्रक-ऑल्टो भिड़ंत में पति, पत्नी और बेटे सहित 4 की दर्दनाक मौत, रिंग रोड पर चीखों का मंजर
- अब शिकायत लिखनी नहीं पड़ेगी… बस बोलिए | ‘समाधान दीदी’ से मातृभाषा में दर्ज होगी सरकारी शिकायत, सिस्टम में AI की नई क्रांति
- ‘शह-मात’ के खेल ने खींचे नन्हे दिमाग | दिवंगत महेश दत्त पाराशर की स्मृति में दो दिवसीय शतरंज शिविर में उत्साह
- राजस्थान पुलिस के ‘सुपर कॉप्स’ की लिस्ट जारी, पहली बार किसी अभियोजन अधिकारी को डीजीपी डिस्क | किसी को पहली बार मिला सम्मान, कोई तीसरी बार भी डीजीपी डिस्क जीत ले गया | यहां देखें पूरी लिस्ट
