भरतपुर
राजा खेमकरण सोगरिया जयंती आयोजन समिति की ओर से 5 जनवरी से राजा खेमकरण सोगरिया महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव का समापन 14 जनवरी को विशाल शोभायात्रा के साथ होगा।
यह निर्णय राजा खेमकरण सोगरिया जयंती आयोजन समिति की श्रीराम फार्म हाउस पर हुई एक बैठक में किया गया। आयोजन समिति द्वारा लिए गए फैसले के अनुसार राजा खेमकरण सोगरिया रथ समस्त सोगरिया पाल और पूरे भरतपुर में घूमेगा जो कि 11 दिन तक महोत्सव का प्रचार- प्रसार करेगा और लोगों को आमंत्रित करने के लिए पीले चावल बांटेगा। आयोजन के तहत 12 जनवरी को कलेंडर का विमोचन होगा और 13 जनवरी को चौबुर्जा घड़ी और सुग्रीवमठ पर रात्रि को दीपोत्सव होगा। 14 जनवरी को चौबुर्जा घड़ी पर हवन, प्रसादी वितरण होगा और मुख्य बाजारों से शोभायात्रा निकाली जाएगी।
बैठक की अध्यक्षता फतेहपुर सीकरी से आए सूबेदार खजान सिंह पूर्व प्रधान सुरोठी ने की। बैठक का संचालन नगर निगम पार्षद भाई सतीश सोगरवाल ने किया। बैठक की शुरुआत में मिनेश उबार ने सभी आगंतुकों को द्वार पर टीका लगा कर स्वागत किया। बैठक में आए सभी आगंतुकों का स्वागत डॉ. लोकपाल सिंह और हेमू भवनपुरा ने दुपट्टा पहना कर किया।
बैठक में रुपेंद्र जघीना, कैप्टन लक्ष्मी नारायन टोटपुर, निहाल प्रधान, निरंजन सोगरवाल, कुंवरजीत जघीना, अजयपाल जघीना, राजू ठेकेदार जघीना, अनिल अनोखी, गिर्राज जघीना, रामप्रकाश चौधरी, ज्ञानू जघीना, मनोज जघीना, भूपाल सोगरवाल, सुधीर सिंह मुड़वारा, सत्या जघीना, महेश, खेलन सिंह, सिकंदर सिंह, घनश्याम सरपंच, भरतसिंह आर्य, अशोक कुमार, विजय सिंह, गुलाब सिंह प्रधान, राजकुमार, दिनेश, हरिचरन सोगरवाल, रतन सिंह भवनपुरा, चन्द्रवीर जघीना, प्रहलाद तुहिया, ब्रजवीर उबार, श्याम सिंह, नागे सोगर, भोला तुहिया, लेखराज सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। आभार आयोजन समिति की ओर से डॉ. लोकपाल सिंह ने किया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
- बस ऑपरेटरों ने फिर थामा मेघराज मुखिया का हाथ | लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
- हाईवे पर ‘हफ्ता वसूली’ का खेल | ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों से महीने की बंधी लेते ट्रैफिक इंचार्ज एसीबी के जाल में फंसा
- प्रेम, भक्ति और कला-संस्कृति की परम्पराओं से जोड़ता है उपन्यास ‘राग कसूमल’: प्रो आदित्य कुमार गुप्ता
- आमने-सामने की ऐसी टक्कर कि कार आग का गोला बन गई | ट्रक-ऑल्टो भिड़ंत में पति, पत्नी और बेटे सहित 4 की दर्दनाक मौत, रिंग रोड पर चीखों का मंजर
