नींद में मौत का तांडव: दिल्ली में 4 मंजिला इमारत बनी ‘मौत का पिंजरा’ | AC ब्लास्ट से भड़की आग, 9 जिंदगियां खाक, सीढ़ियों पर मिलीं लाशें

दिल्ली (Delhi) के विवेक विहार में 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, AC ब्लास्ट से लगी आग में 9 लोगों की मौत, कई घायल, शवों की पहचान मुश्किल।

नई दिल्ली 

रात के सन्नाटे में मौत ने ऐसा हमला बोला कि लोगों को सांस लेने तक का मौका नहीं मिला। दिल्ली में विवेक विहार की एक चार मंजिला इमारत में रविववार तड़के करीब 3:30 बजे लगी भीषण आग ने 9 लोगों की जान ले ली, जबकि कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। आग इतनी खतरनाक थी कि कुछ लोग अपने बिस्तर से उठ भी नहीं पाए—और वहीं जलकर दम तोड़ दिया।

जज की संदिग्ध मौत से सनसनी | न्यायिक अधिकारी पत्नी से विवाद के बीच फंदे पर मिला शव, पिता को किया था ‘परेशानी’ का कॉल

AC ब्लास्ट बना मौत की चिंगारी
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दूसरी मंजिल के पीछे लगे एसी में धमाका हुआ और वहीं से आग ने विकराल रूप ले लिया। कुछ ही मिनटों में लपटें तीसरी मंजिल तक पहुंच गईं। जो जहां था, वहीं फंस गया।

छत का दरवाजा बंद… और खत्म हो गई उम्मीद
तीसरी मंजिल पर रहने वाला एक परिवार जान बचाने के लिए छत की ओर भागा, लेकिन वहां भी किस्मत ने धोखा दे दिया—छत का दरवाजा बंद था। परिवार सीढ़ियों पर ही फंस गया और आग की लपटों में घिरकर जिंदा जल गया। सीढ़ियों पर तीन शव मिले हैं, जो इस दर्दनाक अंत की गवाही दे रहे हैं।

बेड पर जले शव, पीछे के हिस्से में फंसे लोग
फायर विभाग के मुताबिक, तीन लोगों के शव बिस्तर पर ही मिले—इसका मतलब आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें उठने तक का मौका नहीं मिला। बिल्डिंग के आगे की तरफ रहने वाले लोगों को तो बचा लिया गया, लेकिन पीछे की तरफ रहने वाले लोग ‘मौत के जाल’ में फंस गए।

लोहे की जाली बनी रेस्क्यू में बाधा
बालकनी में लगी लोहे की जालियां और सिर्फ एक संकरी सीढ़ी—इन दोनों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन को धीमा कर दिया। फायर टीम को पीछे की तरफ सरिया काटकर अंदर घुसना पड़ा, तब जाकर कुछ लोगों को निकाला जा सका—जिसमें एक बच्ची और एक महिला शामिल हैं।

पहचान भी मुश्किल, DNA टेस्ट का सहारा
स्थानीय पार्षद पंकज लूथरा ने बताया कि शव इस कदर जल चुके हैं कि उनकी पहचान तक संभव नहीं है। अब DNA टेस्ट के जरिए मृतकों की पहचान की जाएगी।
फायर ऑफिसर मुकेश वर्मा ने भी पुष्टि की कि 9 जली हुई बॉडी बरामद की गई हैं और आग बिल्डिंग के पिछले हिस्से से शुरू हुई थी।

कारण पर सस्पेंस बरकरार
हालांकि शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट या एसी ब्लास्ट को वजह माना जा रहा है, लेकिन आधिकारिक तौर पर अभी कुछ भी साफ नहीं कहा गया है। जांच जारी है—और मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

अब टोल पर नहीं लगेगा ब्रेक: देश का पहला ‘बिना बैरियर’ सिस्टम लॉन्च | गाड़ी दौड़ेगी, पैसा अपने आप कटेगा

गाड़ियां अब करेंगी ‘बात’ और सड़क देगी पहले ही खतरे का अलर्ट | V2X टेक्नोलॉजी से बदलने वाला है भारत का ड्राइविंग सिस्टम

अब नहीं आएगा बुढ़ापा? | शरीर की ‘एजिंग मशीन’ बंद करने वाली जीन दवा पर बड़ा खुलासा

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।