पटना
बिहार सरकार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह का कोरोना संक्रमण के बाद निधन हो गया है।अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उन्हें इसी साल मुख्य सचिव बनाया गया था। उनके निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री को अरुण कुमार सिंह के निधन की सूचना कैबिनेट की बैठक के समापन के समय मिली।
1985 बैच के आईएएस अधिकारी अरुण कुमार सिंह पहले बिहार के विकास आयुक्त थे। 15 अप्रेल को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 30 अप्रेल को उनका निधन हो गया। आपको बता दें कि कोरोना की वजह से बिहार के कई अधिकारियों की मौत हो चुकी है। लगभग एक हफ्ते पहले ही स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त सचिव रवि शंकर चौधरी का निधन हो गया था। इससे पहले बिहार के दो आईएएस अधिकारियों की भी करोना से मौत हो चुकी है। 59 साल के आईएएस विजय रंजन का कोरोना की वजह से निधन हो गया था। उन्हें चार दिन पहले पटना एम्स में भर्ती कराया गया था। वह पंचायती राज विभाग में निदेशक के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा वैशाली के जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. ललन कुमार राय (62) का भी कोरोना की वजह से निधन हो गया था।
कैबिनेट की बैठक में एक मिनट का मौन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह की कोरोना संक्रमण से हुई मौत पर शोक और गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्य सचिव के असामयिक निधन की सूचना कैबिनेट की बैठक में मुख्य सचिव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक मिनट का मौन रखा गया। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि अरुण कुमार सिंह वर्ष 1985 बैच के बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी थे। वे भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक कुशल प्रशासक थे। वे एक मिलनसार व्यक्ति थे। विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने अपनी भूमिका का बेहतर निर्वहन किया था। उनके निधन से प्रशासनिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
ये भी पढ़ें
- पहले ही दिन चौके-छक्कों की बरसात | भरतपुर सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का धमाकेदार आगाज़, जवाहर नगर और रॉयल क्लब की जीत
- 12 महीने में सैलरी बढ़ाने का अल्टीमेटम | सरकारी बैंक कर्मचारियों के लिए बड़ा संकेत, 2027 से लागू होगा नया वेतन
- बचाने कूदे, खुद डूब गए तीन मासूम | धौलपुर में पार्वती नदी ने छीनी तीन जिंदगियां, गांव में मातम
- बारात से पहले मातम, बस ने कुचली मासूम | भरतपुर में 8 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत, आंगन में चीखें गूंजीं
- पेड़ से लटका मिला 12वीं की छात्रा का शव, गांव सन्न | दौसा में रातभर लापता रही कोमल, सुबह 400 मीटर दूर मिली लाश
- होटल में गूंजी गोलियां, मेज के नीचे छिपे ट्रम्प | व्हाइट हाउस डिनर में अचानक फायरिंग से हड़कंप, सीक्रेट सर्विस ने निकाला सुरक्षित | देखें वीडियो
- स्टार्टअप्स का महाकुंभ बना भारत वेंचर्स समिट 2026 | FUISI सेरेमनी में RSS, पुलिस और इंडस्ट्री दिग्गज एक साथ
- भरतपुर क्रिकेट में बड़ा मौका | कॉल्विन शील्ड के लिए 3 मई को होगा सीनियर टीम का चयन ट्रायल
- अब नहीं आएगा बुढ़ापा? | शरीर की ‘एजिंग मशीन’ बंद करने वाली जीन दवा पर बड़ा खुलासा
- OPS पर बड़ा ऑडिट वार | CAG ने 10 साल का हिसाब मांगा…
