IT की रेड में मिला पूर्व IPS के घर पर खजाना, बेसमेंट में 650 लॉकर, अब तक तीन करोड़ बरामद

नोएडा 

उत्तरप्रदेश के नोएडा में IT की रेड में पूर्व IPS आरएन सिंह के घर पर बड़ा खजाना मिला है। खजाना बेसमेंट में बने करीब 650 लॉकर में छुपा था। आयकर अधिकारियों ने इस खजाने से अब तक तीन करोड़ की बरामदगी कर ली है। लेकिन अभी यह पता नहीं चल सका है कि इतने बड़ी रकम किसकी है। IT के रेड अभी जारी है। आरएन सिंह यूपी में डीजी अभियोजन रह चुके हैं

सूत्रों ने बताया कि घर के बेसमेंट में पूर्व IPS आरएन सिंह की पत्नी और बेटा मानसम वॉलेट्स के नाम से लॉकर फर्म चलाते हैं। नोएडा के सेक्टर 50 के बंगला नंबर-A6 पर अधिकारियों की टीम लगातार लॉकर खंगाल रही है। बेसमेंट में करीब 650 लॉकर हैं, जिसमें से अब तक करीब 3 करोड़ रुपए  बरामद हो चुके हैं।आरएन सिंह बेसमेंट में लॉकर की बात स्वीकार की है और बताया है कि उनका बेटा किराए पर लॉकर फर्म चलता है। अब आयकर अधिकारी इस बात की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं कि असल में इन लॉकरों के पीछे राज क्या है? साथ में यह बरामद रकम किस-किसकी है, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।

उत्तर प्रदेश के उच्च पद पर तैनात रहे एक अन्य पूर्व आईपीएस के लॉकर भी यहां से मिले हैं पिछले पांच साल से इस सेफ्टी वॉल्ट में लॉकर किराये पर देने का काम किया जा रहा है  एक जानकारी के अनुसार, पूर्व आईपीएस अधिकारी को समाजवादी पार्टी का काफी करीबी बताया जाता है

कटर से कटवाए बेनामी लॉकर्स
आयकर विभाग की टीम ने अब तक 3 से 4 बेनामी लॉकर्स को कटर से कटवाया है इन लॉकर्स में 3 करोड़ रुपए  से ज्यादा का कैश बरामद हुआ है, जिनमें एक लॉकर से करीब ढाई करोड़ और बाकी 3 लॉकर्स से 30 से 40 लाख रुपए मिले हैं कुछ और बेनामी लॉकर्स को खोले जाने का काम किया जा रहा है

कई अनियमितताएं  मिलीं
कई लॉकरों में नकदी के अलावा आभूषण मिले हैं जांच के दौरान इन लॉकर्स के रखरखाव में कुछ यहां अनियमितताएं भी मिली हैं मसलन, यहां लॉकर लेने वालों के केवाईसी नहीं मिले, जिन लॉकरों में सामान मिला है, उनके मालिकों से जानकारी ली गई है

अभी तलाशी अभियान जारी है आरएन सिंह का कहना है कि ये फर्म उनका बेटा चलाता है, वो कमीशन बेस पर लॉकर किराए  पर देता है, उनके भी 2 लॉकर इसमें हैं लेकिन उनसे कुछ नहीं निकला

आरएन सिंह का कहना था कि बेटा बैंक से ज्यादा सुविधा देता है, इसमें हमारे दो लॉकर निजी है, अंदर जांच चल रही है, लगभग सभी लॉकर चेक कर लिए गए हैं, जो भी मिला है उसका सारा ब्यौरा हमारे पास है, घर के कुछ जेवरात टीम को मिले हैं, हमारे पास पूरे दस्तावेज हैं

REET परीक्षा पेपर लीक मामले में प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस का जमकर लाठीचार्ज, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, सतीश पूनिया ने दी गिरफ्तारी

Budget 2022: राज्य सरकार के कर्मचारियों को NPS कंट्रिब्यूशन पर राहत, जानिए ऐसे होगा फायदा

Union Budget 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश किया बजट, इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं | यहां देखें बजट में और क्या है खास

February 2022 Vrat & Festival List: फरवरी 2022 के व्रत त्‍योहार, देखिए तीज-त्योहारों की पूरी लिस्ट

REET-2021 Paper Leak Scam: मंत्री सुभाष गर्ग का करीबी REET कोऑर्डिनेटर प्रदीप पाराशर गिरफ्तार, अब दूसरे करीबी बर्खास्त बोर्ड अध्यक्ष डीपी जारोली की बारी

सरकार! अपने इस मंत्री की भी कुंडली खंगाल लीजिए, जब बोर्ड में हो रहा था घपला, तब भी यही चेयरमैन थे, अब फिर उन्हीं पर उठ रही है अंगुली