REET परीक्षा पेपर लीक मामले में प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस का जमकर लाठीचार्ज, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, सतीश पूनिया ने दी गिरफ्तारी

जयपुर 

REET पेपर लीक मामले की CBI जांच की मांग को लेकर CM के आवास का घेराव करने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया। इस प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. सतीश पूनिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सिविल लाइंस पहुंचे थे। वहां पुलिस ने इन प्रदर्शनकारियों को  दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा

लाठीचार्ज में दो दर्जन से ज्यादा  कार्यकर्ताओं के घायल होने की भी जानकारी मिली है। प्रदर्शनकारियों को  पुलिस ने सिविल लाइंस फाटक से पहले ही रोक दिया। आंदोलनकारियों के बैरिकेड्स पर चढ़ने पर पुलिस ने लाठियां मारकर खदेड़ दिया। सतीश पूनिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु शर्मा समेत कई युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कार्यकर्ताओं को दो बसों में बैठा कर ले जाया गया

हम चुप नहीं बैठेंगे
पूनिया ने कहा कि पुलिस ने  निर्दोष कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाई लेकिन इससे भारतीय जनता पार्टी चुप नहीं बैठेगी, हमारा आंदोलन लगातार जारी रहेगा इस मुद्दे को विधानसभा में भी मजबूत तरीके से उठाया जाएगापूनिया ने कहा कि सीबीआई जांच से ही दूध का दूध और पानी का पानी होगाउन्होंने कहा कि इस प्रकरण (Satish Poonia Alleged Gehlot Government) में कई बड़े नेता शामिल हैं

Budget 2022: राज्य सरकार के कर्मचारियों को NPS कंट्रिब्यूशन पर राहत, जानिए ऐसे होगा फायदा

Union Budget 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश किया बजट, इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं | यहां देखें बजट में और क्या है खास

February 2022 Vrat & Festival List: फरवरी 2022 के व्रत त्‍योहार, देखिए तीज-त्योहारों की पूरी लिस्ट

REET-2021 Paper Leak Scam: मंत्री सुभाष गर्ग का करीबी REET कोऑर्डिनेटर प्रदीप पाराशर गिरफ्तार, अब दूसरे करीबी बर्खास्त बोर्ड अध्यक्ष डीपी जारोली की बारी

सरकार! अपने इस मंत्री की भी कुंडली खंगाल लीजिए, जब बोर्ड में हो रहा था घपला, तब भी यही चेयरमैन थे, अब फिर उन्हीं पर उठ रही है अंगुली