श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
डॉ. शिखा अग्रवाल
कृष्ण, तुम्ही हर युग की शक्ति,
नीति, धर्म संस्थापक हो,
अधर्म, अनीति-हंता हो तुम,
जीवन पथ निर्धारक हो।
रण में विचलित हुए पार्थ जो,
देख भीष्म औ’ कौरव को,
धर्म और कर्तव्य मार्ग का,
शाश्वत ज्ञान दिया उनको।
प्रेम भाव से राधा संग तुम,
भक्ति संग मीरा के हो,
पांचाली के शील के रक्षक,
सच है कि तुम सबके हो।
दीन सुदामा को सब दीन्हा,
दिया मित्रता का उपहार।
दुर्योधन को दे दी सेना,
दिया पार्थ को गीता ज्ञान।
तन नश्वर पर, रूह को साधें,
वही अनश्वर, अजर – अमर।
विचलित ना हो कठिनाई से,
न्याय – कर्म की धार धरें।
बाल रूप से विराट रूप तक,
सब कुछ तुमने दिखा दिया।
सहज रहे जीवन में हर दिन,
स्मित हास से सिखा दिया।
अन्याय से लड़ कर जीना,
हे माधव, ये बता दिया।
जीवन की हर कठिनाई का,
समाधान तुमने ही दिया।
(लेखिका राजकीय महाविद्यालय, सुजानगढ़ में सह आचार्य हैं)
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- कॉलेज का ठेका बचाने के लिए मांगी घूस, प्राइवेट अस्पताल के बाहर धरा गया, गवर्नमेंट कॉलेज का अफसर 40 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप
- भरतपुर:16 साल का छात्र स्कूल के लिए निकला, 7 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
- सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय को मिली नई कमान | प्रो. सरला लखावत ने डीन का कार्यभार संभाला
- अब WhatsApp पर मिलेगा बिजली बिल से लेकर Fire NOC तक सब कुछ | राजस्थान सरकार ने e-Mitra में जोड़ीं 21 नई डिजिटल सेवाएं
- ‘दो बेटे गोरे… तीसरा सांवला कैसे?’ | रंग पर शक, अवैध संबंधों का आरोप और फिर पत्नी को तीन तलाक
- ‘ट्रैप’ से बचे पर ‘जाल’ में फंसे, 2 थानों के SHO समेत 4 पर ACB ने दर्ज किए केस
- 60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- पेपर लीक के दोषियों को नहीं बख्शेगी सरकार; NEET विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा ऐलान, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
- शादी की खुशियों के बीच बड़ा हादसा, भरतपुर में रफ्तार भरती बस का टूटा एक्सल, दोनों पहिए निकलकर अलग गिरे; मची चीख-पुकार
- Rajasthan News: UP के लड़के को मिली पहली नौकरी, पहली पोस्टिंग… और 1 साल में पहुंच गया जेल, 1000 रु. की घूस में JVVNL का JEN ट्रैप, संविदाकर्मी भी पकड़ा गया
