जयपुर
राजस्थान समायोजित शिक्षाकर्मी संघ के सभी सदस्यों की ओर से अपनी मांगों को लेकर मुख़्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखने का एक अभियान शुरू किया गया है। पत्र में गहलोत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी गई है।
आपको बता दें राजस्थान समायोजित शिक्षाकर्मी लम्बे आरसे से पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने की मांग कर रहे हैं। इन समायोजित शिक्षाकर्मियों ने रक्षा बंधन पर सत्तारूढ़ दल के सभी विधायकों और मंत्रियों के रक्षा सूत्र बांध कर उपहार में पुरानी पेंशन का लाभ दिए जाने की मांग की थी।
रक्षा सूत्र बांधने के अभियान के बाद अब समायोजित शिक्षाकर्मियों ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखने का अभियान शुरू किया है। राजस्थान समायोजित शिक्षाकर्मी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सरदार सिंह बुगालिया, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह राठौर, प्रदेश महामंत्री शिवशंकर नागदा और प्रदेश संयोजक अजय पंवार ने अपनी ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर इस अभियान की शुरूआत की। उन्होंने संगठन के सभी सदस्यों को इस पत्र का खाका भेज कर उनसे अपील की है कि वे सब इस खाके के अनुसार मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अपनी भावनाओं को प्रकट करें।
समायोजित शिक्षाकर्मियों की ओर से लिखे जा रहे इस पत्र में सबसे पहले मुख्यंत्री के स्वस्थ होने की कामना की गई है। पत्र में मुख्यमंत्री के प्रति इस बात के लिए आभार जताया गया कि उन्हीं के प्रयासों से वर्ष 2009 में सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेकर अनुदानित शिक्षण संस्थाओं में कार्यरत कार्मिकों को प्रबन्धन के शोषण से मुक्ति दिलाकर जुलाई 2011 में राजकीय महाविद्यालयों एवं विद्यालयों में समायोजित कर एक मुक्ति दाता का महती कार्य किया था। अब सरकार से मांग है कि अब पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ भी समायोजित शिक्षाकर्मियों को शीघ्र दिलाया जाए।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- कॉलेज का ठेका बचाने के लिए मांगी घूस, प्राइवेट अस्पताल के बाहर धरा गया, गवर्नमेंट कॉलेज का अफसर 40 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप
- भरतपुर:16 साल का छात्र स्कूल के लिए निकला, 7 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
- सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय को मिली नई कमान | प्रो. सरला लखावत ने डीन का कार्यभार संभाला
- अब WhatsApp पर मिलेगा बिजली बिल से लेकर Fire NOC तक सब कुछ | राजस्थान सरकार ने e-Mitra में जोड़ीं 21 नई डिजिटल सेवाएं
- ‘दो बेटे गोरे… तीसरा सांवला कैसे?’ | रंग पर शक, अवैध संबंधों का आरोप और फिर पत्नी को तीन तलाक
- ‘ट्रैप’ से बचे पर ‘जाल’ में फंसे, 2 थानों के SHO समेत 4 पर ACB ने दर्ज किए केस
- 60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- पेपर लीक के दोषियों को नहीं बख्शेगी सरकार; NEET विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा ऐलान, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
- शादी की खुशियों के बीच बड़ा हादसा, भरतपुर में रफ्तार भरती बस का टूटा एक्सल, दोनों पहिए निकलकर अलग गिरे; मची चीख-पुकार
- Rajasthan News: UP के लड़के को मिली पहली नौकरी, पहली पोस्टिंग… और 1 साल में पहुंच गया जेल, 1000 रु. की घूस में JVVNL का JEN ट्रैप, संविदाकर्मी भी पकड़ा गया
