श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
डॉ.विनीता राठौड़
असाधारण था जिनका जीवन
जन्म से पूर्व जिनके वध की बनी योजना
घनघोर घटा युक्त मेघों द्वारा हुई महा गर्जना
टूटा कारागार की जंजीरों का हर एक बन्धन
भादों की अंधियारी अष्टमी को लिया अवतरण
सकल जगत का हरने को तम
सोलह कलाओं से परिपूर्ण वे परम ब्रह्म
मोहक, रूपवान, प्रेमी, योद्धा सर्वगुण संपन्न
करते थे उन्मुक्त प्रेम तथा कुशल युद्ध संचालन
गोकुल में करते थे माखन चोरी
गोपियों संग रास रचा खेलते होली
सब के मन को मोहने वाले मनमोहना
मुरलीधर से सुदर्शन चक्रधारी बन जाना
छद्म प्रहार व युद्ध को छोड़ कर आना
रणछोड़ बन नई युद्ध नीति सिखाना
एक कदम आगे, दो कदम पीछे हटाना
कूटनीतिक राजनीति का पाठ पढ़ाना
पुस्तकीय धर्म से परे लेकर जाना
यथार्थ युगधर्म का बोध कराना
शाश्वत जीवात्मा व परमात्मा से अवगत कर
निष्काम कर्म योग का किया प्रतिपादन
युद्ध भूमि में कर्तव्य निष्ठा के उपदेश द्वारा
श्रीमदभगवदगीता की कर दी उद्घोषणा
हरे कृष्णा, हरे कृष्णा, हरे कृष्णा!
(लेखिका राजकीय महाविद्यालय, नाथद्वारा, राजसमन्द में प्राणीशास्त्र की सह आचार्य हैं)
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
- रेलवे का बड़ा फैसला: नॉन-सेफ्टी पदों पर पदोन्नति में मिलेगा ‘बेस्ट अमंगस्ट द फेल्ड’ नीति का लाभ
- झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर वसूल रहा था घूस: हेड कांस्टेबल और दलाल चढ़ा ACB के हत्थे
- जिस फैसले का वर्षों से इंतजार था: राजस्थान सरकार ने सेवा नियमों में किए 4 बड़े बदलाव, क्या कर्मचारियों को मिलेगी राहत?
- पूर्व IPS को पहले खिलाई मिठाई, फिर सीढ़ियों पर बुलाकर बरसाए थप्पड़, ‘टिकट चोर’ के नारों के बीच फटे कपड़े | टिकट विवाद ने कांग्रेस में मचा दिया बवाल; देखें वीडियो
- रसामृत कृष्ण: जब ‘मैं’ का कारागार टूटे और मन कृष्णमय हो जाए
