चंडीगढ़
IAS धीरा खण्डेलवाल की पुस्तक का CM ने किया लोकार्पण
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरूवार को यहां पूर्व आईएएस अधिकारी (सेवानिवृत) और प्रसिद्ध कवयित्री श्रीमती धीरा खंडेलवाल की पुस्तक ‘हरियाणा पर्यावरण और प्रदूषण कोड’ का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर श्रीमती धीरा खंडेलवाल को बधाई देते हुए मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि धीरा खंडेलवाल ने जिस भी विभाग की जिम्मेदारी संभाली, उस विभाग का गहराई से अध्ययन किया तथा सकारात्मक सुधार किए। पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में रहते हुए श्रीमती धीरा खंडेलवाल ने विभाग के समक्ष आने वाली दिक्कतों को समझते हुए पर्यावरण और प्रदूषण से संबंधित कानून व नियम, दिशा-निर्देशों इत्यादि को संकलित कर पुस्तक का रूप दिया, जो उनके अद्भुत कार्यशैली को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण एक गंभीर विषय है, जिस पर विश्व में भी जागरूकता बनी है। लेकिन पर्यावरण से संबंधित कानूनों व नियमों की पर्याप्त जानकारी न होना एक बड़ा विषय है, इसलिए मुझे उम्मीद है कि यह पुस्तक सभी हितधारकों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी।
श्रीमती धीरा खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री को उनकी पुस्तक का लोकार्पण करने के लिए अपना बहुमूल्य समय देने हेतु धन्यवाद दिया। इस पुस्तक के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए श्रीमती खंडेलवाल ने कहा कि हरियाणा पर्यावरण और प्रदूषण से संबंधित कानून व नियम अलग-अलग जगह बिखरे हुए थे, जिन्हें सरल तरीके से समझने के लिए इन सभी कानूनों व नियमों को एक साथ एक जगह संग्रह किया गया है।
श्रीमती धीरा खंडेलवाल ने कहा कि यह पुस्तक उद्यमी, जो नए उद्यम स्थापित करने में पर्यावरण से संबंधित कानूनों व नियमों की सम्पूर्ण जानकारी से वंचित रहते थे, छात्र, लॉ रिसर्चर व प्रैक्टिशनर्स के लिए उपयोगी साबित होगी।
पुस्तक लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डी एस ढेसी, बिजली विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पी. के. दास, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर, मुख्यमंत्री की उप प्रधान सचिव श्रीमती आशिमा बराड़, मुख्यमंत्री के ओएसडी भूपेश्चर दयाल, हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव एस. नारायणन सहित प्रदूषण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- अपने नाम की SIM किसी और को दी तो फंसेंगे, 3 साल जेल और ₹50 लाख जुर्माना, सरकार ने जारी की नई चेतावनी | ऐसे चेक करें आपकी ID पर कितने नंबर चल रहे
- भरतपुर में रूह कंपा देने वाला हादसा, ट्रेलर ने व्यापारी को 100 मीटर तक घसीटा; सड़क पर बिखर गए शरीर के चीथड़े
- PNB की करेंसी चेस्ट में ₹17.29 करोड़ के नकली नोटों के खेल में अब तक चार गिरफ्तार, NIA की नजर रुड़की पर; क्या है नई कड़ी? | राजस्थान से भी कनेक्शन
- अक्टूबर में खुलेगा पेंशन एरियर का रास्ता, किसे कितना मिलेगा? CM सुक्खू के ऐलान से सामने आया पूरा हिसाब | कर्मचारियों को भी राहत के संकेत
- वैर में 20 निर्दलीयों के बीच BJP ने मारी बाजी, ललितेश धाकड़ बनीं अध्यक्ष; कांग्रेस को सिर्फ 2 वोट
- उदयपुर में BJP का बोर्ड, पारस सिंघवी बने मेयर; 55 वोट के साथ दर्ज की जीत | कांग्रेस को 25 वोट
- भरतपुर नगर निगम: चुनाव में वोट नहीं पड़ा, आज शपथ लेकर मेयर की कुर्सी संभाली अनुराधा सिंह ने; अब 65 वार्डों की जिम्मेदारी
- 2002 में केस खारिज, 16 साल तक चुप्पी… फिर 6,290 दिन की देरी माफ कराने पहुंचे, हाईकोर्ट ने दिया झटका | वकील से संपर्क टूटने की दलील भी नहीं चली
- पैकेट पर लिखे 14 अंक यूं ही नहीं होते; FSSAI नंबर का हर हिस्सा बताता है कुछ खास, खरीदारी से पहले ऐसे करें चेक
- अमरूद की खेती से बढ़ेगी आदिवासी किसानों की कमाई, 25 किसानों को मिले पौधे, खाद-कीटनाशक और स्प्रे मशीन
