भरतपुर
भरतपुर शहर के कोतवाली थाना इलाके में गुरुवार को बाइक पर आए दो बदमाशों ने गोली मार दी और फरार हो गए। फायरिंग में घायल युवक को आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
दो सितम्बर गुरूवार शाम को यह वारदात हुई। लोगों ने बताया कि बाइक पर आए बदमाशों ने नकाब पहन रखा था। फायरिंग में घायल युवक का नाम नरेंद्र (27) निवासी भवनपुरा गांव, थाना सेवर बताया गया और रूपवास के अस्पताल में संविदा पर काम करता है। वह रूपवास अस्पताल से अपना काम ख़त्म कर लौटते समय अपने एक दोस्त को भरतपुर शहर की सुभाष नगर कॉलोनी में कमरा दिखाने के लिए ले गया।
इसी दौरान दो बाइक सवार युवक आए और नरेंद्र के पैर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद नरेंद्र का दोस्त नरेंद्र को लेकर आरबीएम अस्पताल पहुंचा। नरेंद्र ने पुलिस को अभी अपने दोस्त के बारे में कुछ नहीं बताया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भरतपुर शहर में एक ही दिन में फायरिंग की यह दूसरी वारदात हुई है। इससे पहले दिन में कमला रोड पर एक गाड़ी और बाइक पर आए बदमाश फायरिंग करके फरार हो गए थे। पुलिस उन बदमाशों का भी पता लगा रही है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- कट्टे की नोक पर नाबालिग से दरिंदगी पड़ी भारी | POCSO कोर्ट ने आरोपी सागर को सुनाई 10 साल की सजा
- PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत | अब बिना फॉर्म, बिना क्लेम… पुराना PF सीधे बैंक खाते में आएगा, EPFO तैयार कर रहा नया सिस्टम
- एक टंकी… चार मौत… और खत्म हो गया पूरा परिवार | इस दर्दनाक घटना ने हर किसी को झकझोर दिया
- NEET लीक केस पर PM मोदी का ‘मास्टरस्ट्रोक’, नंदन नीलेकणि की अगुवाई में बनी हाई-पावर टास्क फोर्स, इसरो-आईबी के दिग्गज संभालेंगे कमान
- CBI के शिकंजे में रेलवे का बड़ा अफसर | वंदे भारत में होनी थी रिश्वत की डिलीवरी, खुला करोड़ों के बिलों का खेल
- बैंक में घुसीं पूर्व केंद्रीय मंत्री की बेटी, बहस के बाद मैनेजर को जड़ा थप्पड़, वीडियो देख पुलिस भी हैरान
- धरती को बचाने का संकल्प | कोटा में बरगद-पीपल से लेकर जामुन तक लगाए गए छायादार और फलदार पौधे
- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: क्या मोदी सरकार ने पहले ही ध्वस्त कर दी विपक्ष की पूरी बिसात? जानें पूरी कहानी
- सिर्फ एक कॉल बचा सकती है बच्चे की जिंदगी, जयपुर में 1098 हेल्पलाइन को लेकर जागरूकता अभियान
