हरियाणा BJP की नई टीम का ऐलान | संगठन में बड़ा फेरबदल, 36 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां, देखें पूरी सूची

हरियाणा भाजपा ने नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की। 36 नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, मीडिया, आईटी और विभिन्न मोर्चों में जिम्मेदारी सौंपी गई। पढ़ें पूरी सूची।

पंचकूला। हरियाणा भाजपा ने संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए शनिवार को नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। संगठन विस्तार के तहत पार्टी ने प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया, आईटी, विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों में 36 नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। नई टीम में अनुभवी नेताओं के साथ युवा चेहरों और महिला प्रतिनिधित्व पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।

राजनीतिक हलकों में सबसे अधिक चर्चा पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, भव्य बिश्नोई, लक्ष्मण यादव और अन्य वरिष्ठ नेताओं को नई जिम्मेदारियां मिलने की रही। पार्टी का मानना है कि नई कार्यकारिणी संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक प्रभावी बनाएगी।

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जेब में हर महीने बढ़ सकते हैं हजारों रुपए | DA बढ़ोतरी का नया संकेत, अब सिर्फ सरकार की मुहर बाकी

8 नेताओं को बनाया गया प्रदेश उपाध्यक्ष

भाजपा ने लक्ष्मण यादव (रेवाड़ी), सुनीता दुग्गल (फतेहाबाद), भव्य बिश्नोई (हिसार), दीपक मंगला (पलवल), लतिका शर्मा (पंचकूला), जवाहर सैनी (जींद), अतरेश गुर्जर (कैथल) और रबिन्द्र बलिहारा (फतेहाबाद) को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

इन तीन नेताओं को मिली प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

संगठन के प्रमुख पदों में गोपाल शर्मा (फरीदाबाद), सम्यकप्रकाश जांगड़ा (गुरुग्राम) और वेद फूल्लां (फतेहाबाद) को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।

9 नेताओं को बनाया गया प्रदेश मंत्री

नई कार्यकारिणी में मदन चौहान (यमुनानगर), हरविंदर कोहली (गुरुग्राम), अमरपाल राणा (जींद), प्रतिभा सुमन (रोहतक), मीना चौहान (करनाल), रवेन्द्र शर्मा (रोहतक), विक्रम दहिया (सोनीपत), रबि बालन (कुरुक्षेत्र) तथा गुरमीत कौर (अंबाला) को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कोष और कार्यालय की जिम्मेदारी इन नेताओं को

पार्टी ने अजय बंसल (रोहतक) को प्रदेश कोषाध्यक्ष, वीरेंद्र गर्ग (फरीदाबाद) को सह-कोषाध्यक्ष, हरभगवान यादव (झज्जर) को प्रदेश कार्यालय मंत्री तथा रामेश्वर चौहान (यमुनानगर) को सह-कार्यालय मंत्री नियुक्त किया है।

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर आज से खत्म हुआ टोल का ‘ब्रेक’ | बिना रुके कटेगा FASTag, लेकिन एक गलती पड़ सकती है भारी

मीडिया, प्रवक्ता और आईटी टीम भी घोषित

भाजपा ने संगठन की मीडिया और डिजिटल रणनीति को मजबूत करने के लिए डॉ. संजय शर्मा (अंबाला) को प्रदेश मुख्य प्रवक्ता, भूपेन्द्र रावल (सोनीपत) को प्रदेश मीडिया संयोजक, आदित्य चावला (यमुनानगर) को प्रदेश आईटी संयोजक तथा सोमबीर कटारिया (झज्जर) को प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक बनाया है।

मोर्चों को भी मिले नए अध्यक्ष

भाजपा ने विभिन्न मोर्चों की कमान भी नए चेहरों को सौंपी है। अंकित दहिया (सोनीपत) को प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष, रिचा पहुजा (यमुनानगर) को प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष, महेश चौहान (गुरुग्राम) को प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष, सुनील सैन इंजीनियर (दादरी) को प्रदेश ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष, अजय खुदिया (रोहतक) को प्रदेश एससी मोर्चा अध्यक्ष तथा डॉ. अवनीत कौर (कुरुक्षेत्र) को प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया है।

प्रकोष्ठों की जिम्मेदारी भी तय

संगठन विस्तार के तहत मुकेश गौड़ (भिवानी) को प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी तथा मनीष यादव (गुरुग्राम) को प्रदेश प्रकोष्ठ सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

संगठन को चुनावी मोड में लाने की तैयारी

नई कार्यकारिणी में प्रदेश के लगभग सभी प्रमुख क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। अनुभवी नेताओं और युवा चेहरों के संतुलन के जरिए भाजपा ने स्पष्ट संकेत दिया है कि अब संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय बनाने पर फोकस रहेगा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह टीम आने वाले संगठनात्मक कार्यक्रमों और चुनावी रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

उस रात सिर्फ पुलिसकर्मी घायल नहीं हुए थे… उनके घर भी लहूलुहान हो गए | CJP हिंसा पर पहली बार छलका पुलिसवालों के अपनों का दर्द

जिस हेल्थ सप्लीमेंट को लोग ‘दिमाग के लिए खास’ समझ रहे थे, उस पर FSSAI का ब्रेक, दो प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक | नाम, पैकेजिंग और दावों पर उठे सवाल, कंपनियों को मिला सख्त आदेश

28 करोड़ कैश, 15 किलो सोना और गिनते-गिनते 5 मशीनें खराब, बीरभूम में छापे ने खोला करोड़ों के खजाने का राज | 49 करोड़ की बरामदगी से बंगाल में सियासी भूचाल, आरोपी ने बताई रकम की पूरी कहानी

FIR दर्ज है तो क्या प्रमोशन रुक जाएगी? हाईकोर्ट ने दिया ऐसा फैसला, लाखों कर्मचारियों के लिए बन सकता है मिसाल

PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत | अब बिना फॉर्म, बिना क्लेम… पुराना PF सीधे बैंक खाते में आएगा, EPFO तैयार कर रहा नया सिस्टम

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *