’91 रिसर्च प्रोजेक्ट, 58 पेटेंट और 12 नई फसल किस्में’ | मुख्यमंत्री के सामने MPUAT ने गिनाईं उपलब्धियां, किसानों के लिए गिनाए बड़े नवाचार

एमपीयूएटी उदयपुर में आयोजित कार्यक्रम में कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के समक्ष विश्वविद्यालय की उपलब्धियां प्रस्तुत कीं। 91 अनुसंधान परियोजनाएं, 58 पेटेंट, 12 नई फसल किस्में और 9,245 किसानों को प्रशिक्षण देने की जानकारी दी गई।

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी), उदयपुर ने शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में अपने शोध, नवाचार और कृषि विकास के क्षेत्र में हासिल उपलब्धियों का विस्तृत खाका प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह ने राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा का स्वागत करते हुए कहा कि एमपीयूएटी दक्षिणी राजस्थान में कृषि शिक्षा, अनुसंधान और विस्तार सेवाओं के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने और आधुनिक कृषि तकनीकों को गांव-गांव तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जेब में हर महीने बढ़ सकते हैं हजारों रुपए | DA बढ़ोतरी का नया संकेत, अब सिर्फ सरकार की मुहर बाकी

डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय वर्तमान में दक्षिणी राजस्थान के आठ जिलों में कृषि विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि एमपीयूएटी में इस समय 91 अनुसंधान परियोजनाएं संचालित हो रही हैं, जिनमें 38 परियोजनाएं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) द्वारा वित्तपोषित हैं।

5 साल में 12 नई किस्में, हजारों क्विंटल बीज का उत्पादन

कुलगुरु ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में विश्वविद्यालय ने 12 नई फसल किस्में विकसित कर अधिसूचित की हैं। वहीं बीते वर्ष 2,747.21 क्विंटल गुणवत्तायुक्त बीज का उत्पादन किया गया। जैविक खेती, कृषि यंत्रीकरण और डिजिटल कृषि के क्षेत्र में भी विश्वविद्यालय ने कई उपयोगी नवाचार विकसित किए हैं।

उन्होंने बताया कि मेवाड़ क्षेत्र की प्रमुख फसल मक्का को नुकसान पहुंचाने वाले फॉल आर्मीवर्म कीट के जैविक नियंत्रण के लिए सिलिका पाउडर का 25 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से बुरकाव करने की प्रभावी तकनीक विकसित की गई है। इसके अलावा कृषि अवशेषों से बायोचार तैयार करने के लिए विशेष भट्टी का भी नवाचार किया गया है।

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर आज से खत्म हुआ टोल का ‘ब्रेक’ | बिना रुके कटेगा FASTag, लेकिन एक गलती पड़ सकती है भारी

9 हजार से अधिक किसानों को मिला प्रशिक्षण

डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय ने 137 किसान प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से 9,245 किसानों और अन्य हितधारकों को आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण देकर लाभान्वित किया है।

58 पेटेंट, 81 एमओयू और 497 शोध प्रकाशन

विश्वविद्यालय की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में एमपीयूएटी ने 58 पेटेंट, 81 एमओयू और 497 शोध प्रकाशन दर्ज किए हैं। वर्ष 2025 की NIRF रैंकिंग में विश्वविद्यालय को राज्य वित्तपोषित विश्वविद्यालयों की 50–100 रैंक बैंड में स्थान मिला है। वहीं विश्वविद्यालय का स्कोपस H-इंडेक्स 85 तक पहुंच चुका है।

उन्होंने यह भी बताया कि विश्वविद्यालय की तीन अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजनाओं (AICRP) को ICAR द्वारा देश का सर्वश्रेष्ठ केंद्र घोषित किया गया है, जो संस्थान की अनुसंधान क्षमता का प्रमाण है।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री अशोक कुमार, वित्त नियंत्रक श्री महेंद्र सिंह, निदेशक अनुसंधान डॉ. मनोज कुमार महला, राजस्थान कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. लोकेश गुप्ता, मत्स्यिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एल. एन. महावर, डेयरी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. सिद्धार्थ मिश्रा, जोनल निदेशक अनुसंधान डॉ. एस. एस. लखावत, एसोसिएट निदेशक अनुसंधान डॉ. आर. के. शर्मा सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक, शिक्षाविद् एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विश्वविद्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय और सराहनीय सहयोग प्रदान किया।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

उस रात सिर्फ पुलिसकर्मी घायल नहीं हुए थे… उनके घर भी लहूलुहान हो गए | CJP हिंसा पर पहली बार छलका पुलिसवालों के अपनों का दर्द

जिस हेल्थ सप्लीमेंट को लोग ‘दिमाग के लिए खास’ समझ रहे थे, उस पर FSSAI का ब्रेक, दो प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक | नाम, पैकेजिंग और दावों पर उठे सवाल, कंपनियों को मिला सख्त आदेश

28 करोड़ कैश, 15 किलो सोना और गिनते-गिनते 5 मशीनें खराब, बीरभूम में छापे ने खोला करोड़ों के खजाने का राज | 49 करोड़ की बरामदगी से बंगाल में सियासी भूचाल, आरोपी ने बताई रकम की पूरी कहानी

FIR दर्ज है तो क्या प्रमोशन रुक जाएगी? हाईकोर्ट ने दिया ऐसा फैसला, लाखों कर्मचारियों के लिए बन सकता है मिसाल

PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत | अब बिना फॉर्म, बिना क्लेम… पुराना PF सीधे बैंक खाते में आएगा, EPFO तैयार कर रहा नया सिस्टम

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *