नई दिल्ली
केंद्र सरकार ने रेल कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार ने 6वें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार वेतन प्राप्त करने वाले रेल कर्मचारियों का महंगाई भत्ता करीब 25 फीसदी बढ़ा दिया है। इस बाबत रेल मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिए हैं।
रेलवे बोर्ड नई दिल्ली के कार्यकारी निदेशक वेतन आयोग एमके गुप्ता की ओर से ये आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेशों के अनुसार 6वें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार वेतन प्राप्त करने वाले रेल कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब 189% कर दिया गया है। पहले उनको 164% महंगाई भत्ता मिल रहा था। यानि उनके महंगाई भाटी में करीब 25 फीसदी का इजाफा हो गया है।
महंगाई भत्ते की बढ़ी हुई दर 01.07.2021 से लागू होगी। 01.07.2019 को छठे केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार पूर्व-संशोधित वेतनमान / ग्रेड वेतन में अपना वेतन प्राप्त करना जारी रखने वाले रेल कर्मचारियों के लिए देय महंगाई भत्ते की दर मौजूदा 164% से बढ़ाकर 189% कर दी जाएगी। यह वृद्धि 01.01.2020, 01.07.2020 और 01.01.2021 को होने वाली अतिरिक्त किश्तों को समाहित करती है। 01.01.2020 से 30.06.2021 तक की अवधि के लिए महंगाई भत्ते की दर 164% रहेगी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
- किसकी सीट बचेगी, किसका सपना टूटेगा? पंचायत चुनाव से पहले सबसे बड़ा फैसला फिर अटका
- हिन्दी पर मंथन से लेकर प्रतिभाओं के सम्मान तक… एमएसजे कॉलेज में हिन्दी दिवस पर दिखा भाषा के प्रति उत्साह | प्रतियोगिताओं के विजेता भी हुए सम्मानित
- छात्रवृत्तियों की जानकारी से लेकर स्वच्छता के संदेश तक, छात्राओं को मिला जागरूकता का पूरा डोज | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान माला
- राखी बांधने से पहले हुई सप्त ऋषियों की पूजा, फिर भाइयों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र | ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज ने निभाई अनूठी परंपरा
- Rajasthan Prosecution Service: 192 सहायक निदेशकों की वरिष्ठता सूची सामने आई, अब 15 दिन में आपत्ति का मौका | 1 अप्रैल 2026 से तय होगी वरिष्ठता की तस्वीर; यहां देखें पूरी लिस्ट
- 60 सेकंड में 42 लाख साफ, जयपुर में बैंक के बाहर पिस्टल तानकर लूट, पहले से तैयार थे दोनों बदमाश
