बालाघाट
मध्य प्रदेश के बालाघाट में पुलिस ने 5 करोड़ से अधिक के नकली नोट बरामद किए हैं। बरामद नोटों में 10 रुपए से लेकर 2 हजार के नकली नोट हैं। इस मामले में पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह बालाघाट और महाराष्ट्र के गोंदिया में नकली नोट चला रहा था। पकड़े गए आरोपियों में 6 बालाघाट के और 2 महाराष्ट्र के गोंदिया के हैं। पुलिस को नक्सली कनेक्शन की भी आशंका है। जिले के आदिवासी इलाके में अंधविश्वास का मकड़जाल फैलाकर आरोपित नकली नोट खपाने की फिराक में थे। मध्य प्रदेश में संभवत: पहली बार नकली नोट की इतनी बड़ी खेप पकड़ी गई है।
बालाघाट के एसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि बैहर और बालाघाट पुलिस को लगातार नकली नोटों को खपाने की गोपनीय सूचना मिल रही थी। दो दिनों तक बैहर पुलिस के साथ ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें बालाघाट के छह आरोपियों को 8 लाख रुपए के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के गोंदिया जिले से नकली नोट की सप्लाई होने की बात कही। इसके बाद बालाघाट पुलिस ने गोंदिया पुलिस की मदद से दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस पूरे मामले में अब तक 8 लोगों की गिरफ्तारी हुई, जिनसे नकली नोट की सप्लाई कहां से, कब से कर रहे हैं, जैसे तमाम बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है।
10 रुपए से 2 हजार तक के नकली नोट
5 करोड़ की नकली नोटों के साथ गिरफ्तार 8 आरोपियों के पास से पुलिस ने 10 रुपए से लेकर 2 हजार रुपए तक की नकली नोट बरामद की है। इनमें 2 हजार की नोट ज्यादा हैं । हालांकि, इतनी बड़ी संख्या में नकली नोट बनाने में स्कैनर या कलर प्रिंटर का या अन्य कोई मशीन का इस्तेमाल किया गया है, इस संबंध में जांच की जा रही है।
नकली नोट के पूरे कारोबार का नेटवर्क बालाघाट जिले के किरनापुर और गोंदिया जिले से जुड़े होने की जानकारी है। पुलिस की अलग-अलग टीम इस मामले में मुख्य सरगना की गिरफ्तारी के लिए किरनापुर और गोंदिया में जांच में जुटी है।
ये हुए गिरफ्तार
राहुल (25) पुत्र घनश्याम मेश्राम, अनंतराम (38) पुत्र जंगली पांचे, हरिराम (33) पुत्र रामेश्वर पांचे तीनों निवासी किरनापुर, नन्हूलाल (40) पुत्र किशन विश्वकर्मा उकवा निवासी, सोहन (30) पुत्र भजनलाल बिसेन किरनापुर निवासी, हेमंत (30) पुत्र आत्माराम उईके किरनापुर निवासी व गोंदिया जिले से मुकरू उर्फ मुकेश (30) पुत्र वकतु तवाड़े,कनेरी निवासी,रामू उर्फ रामेश्वर (40) पुत्र घुमर्रा गोरेगांव
चार माह पहले छत्तीसगढ़ में मिले थे 7.9 करोड़ के नकली नोट
आपको बता दें कि बालाघाट से करीब 400 किलोमीटर छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में 3 मार्च को 7 करोड़ 90 लाख रुपए के नकली नोट बरामद हो चुके हैं। नकली नोटों की इतनी बड़ी खेप जगदलपुर से विशाखापत्तनम पहुंचाई जा रही थी। ओडिशा पुलिस ने चैंकिग के दौरान एक कार से चार ट्रॉली बैग के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया था। ट्रॉली बैग में 500 रुपए के कुल 1580 बंडल थे और हर बंडल में 500 के 100 नोट थे। इसके बाद 11 मार्च को बालाघाट के बैहर से 4 लाख से ज्यादा नकली नोट पुलिस ने बरामद किए थे। अब यहां से 5 करोड़ से ज्यादा नकली नोट बरामद किए गए हैं।
सप्लाई चेन और सरगना की जांच की जा रही है
बालाघाट व बैहर पुलिस को नकली नोट खपाने संबंधी सूचना मिली थी। संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई की गई, जिसमें बालाघाट से 6 और गोंदिया से दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। आरोपियों से 5 करोड़ के नकली नोट बरामद किए गए हैं। गिरोह के सरगना और सप्लाई चेन से जुड़ी जानकारी के लिए पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है इस मामले में कई अहम खुलासे होंगे।
-अभिषेक तिवारी, एसपी, बालाघाट
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- घना में पानी को तरस रहे पक्षी, बाहर मिला ठिकाना भी छिनने का खतरा, अटलबंध बांध का पानी नाले में बहाने पर उठे सवाल
- अब डिग्री नहीं, हुनर दिलाएगा रोजगार, सरकारी स्कूल में बनी हाईटेक स्किल लैब, AI से लेकर ब्लॉकचेन तक सीखेंगे विद्यार्थी
- 8.82 लाख का बिल पास कराने का खेल, JE के लिए 50 हजार लेने पेट्रोल पंप पहुंचा दलाल, कार में बैठते ही ACB ने दबोचा
- थाने से 100 कदम दूर… फिल्मी स्टाइल में बैंक पर डाका, 20 मिनट में 4 करोड़ का सोना और कैश समेटकर फरार हुए बदमाश | मैनेजर-कर्मचारियों के हाथ बांधे
- भरतपुर में आधी रात को धधक उठी बेकरी; बंद दुकान के अंदर आग ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
- खेत में काम कर रहा था परिवार, तभी मौत बनकर पलटी कार, एक ही झटके में उजड़ गई तीन पीढ़ियां, पिता-पुत्र और पोते की दर्दनाक मौत
- SMS अस्पताल में दीपावली के पोस्टर पर छिड़ा धार्मिक संग्राम! डॉक्टरों के बीच छिड़ी बहस, उठे सवाल- आखिर हिंदू त्योहारों को ही क्यों बनाया जाता है निशाना?
- MPUAT की खेल स्पर्धाओं में CTAE का दबदबा, चार खेलों में जमाया पहला स्थान; RCA भी नहीं रहा पीछे
- दो से ज्यादा बच्चे हैं तो चुनाव क्यों नहीं लड़ सकते? सुप्रीम कोर्ट ने 23 साल पुराने फैसले पर उठाए सवाल, बड़ी बेंच को सौंपा मामला
- पीएफ की कार्रवाई से बचाने के नाम पर मांगे 2 लाख, एक लाख लेते ही एसीबी के हत्थे चढ़ा EPFO अधिकारी
