मन
डॉ. विनीता राठौड़
मायके आई जब पुत्री नव विवाहित
देख उस में बदलाव, पिता हुए व्यथित
छोड़ चहकना और फुदकना
सुघड़ स्त्री रूप में उसका ढलना
देख पिता हो गए हैरान
मन हो गया बड़ा परेशान
बोले पत्नी से, कितनी असहज सी है लगती
बिटिया जब से ससुराल से लौटी है
प्रतिक्रिया जब ना पाई पत्नी से
पिता हो गए आक्रोशित से
नजर तुम्हारी क्या कमजोर हो गई
दिखाई नहीं देता कि बिटिया हमारी बदल गई
छोड़ गहरा निश्वास माँ यह बोली
सुघड़ बहू बनना नहीं कोई आंख मिचौली
जब भी मायके से विदाई होती किसी बिटिया की
सहज विदाई होती मनचाहा कहने और करने की
बिटिया का दुःख तुम्हें दिया दिखाई
मेरी सुध कभी क्यों नहीं आई?
मैं भी तो किसी की लाड़ली बिटिया थी
ना मन की कहती और ना कर पाती थी
मेरी चंचल बातों पर टोका-टोकी
टीका टिप्पणी आप सब ने बहुत की
नए घर – परिवेश और रिश्तों को निभाने की
जद्दोजहद में, मैं भी तो बहुत सहा करती थी
पिता रूप में बिटिया की पीड़ा समझी
काश! पुरूष रूप में स्त्री मन की व्यथा भी समझी होती।
(लेखिका राजकीय महाविद्यालय, नाथद्वारा में प्राणीशास्त्र की सह आचार्य हैं)
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- रुदावल में बाइक से आया, कट्टा निकाला और चला दी गोली, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष के बेटे पर जानलेवा हमला
- घर की इन 5 आम चीजों में छिपा है ‘धीमा जहर’, कहीं आपके परिवार की सेहत पर तो नहीं मंडरा रहा खतरा?
- नदबई के कॉलेज में विद्यार्थियों को क्यों किया गया आगाह? नशे के शारीरिक ही नहीं, मानसिक नुकसान भी बताए
- भरतपुर में युवा मतदाताओं को जोड़ने की मुहिम, रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में छात्राओं ने उठाया यह कदम
- 18-19 साल की छात्राओं के लिए खास रहा उच्चैन का यह कैंप, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने उमड़ीं युवतियां
- खाकी पर कलंक: एसीबी का ताबड़तोड़ एक्शन, मावा फैक्ट्री सीज करने की धमकी देने वाले DST के दो कांस्टेबल 2 लाख की घूस लेते दबोचे
- भरतपुर के बी नारायण गेट पर खत्म हुई जयपुर हत्याकांड के आरोपी की फरारी, कभी दिल्ली तो कभी आगरा की बस में काट रहा था वक्त
- ड्राइविंग लाइसेंस रखने वालों के लिए बड़ा सरप्राइज! अब रंग से तय होगी आपकी पहचान, सरकार के इस नए फरमान से मच गई हलचल
- भजनलाल सरकार ने 21 IAS अफसरों को सौंपी बड़ी कमान, आखिर किस मिशन पर लगाया?
- कार चलाते वक्त एक गलती पड़ सकती है भारी; सरकार ला रही है ऐसे सेफ्टी फीचर्स, जानें कब से बदलेंगे कारों के नियम
