आपबीती
कोटा। वाकया 26 जून का है। श्रीगंगानगर से झालावाड़ तक चलने वाली सुपर फास्ट ट्रेन जो जयपुर से प्रातः 6:00 बजे चलती है उसमें 2 दिन पूर्व जब रेलवे वेबसाइट पर थर्ड एसी में टिकट की जानकारी मालूम की तो उसमें थर्ड एसी में लगातार टिकट नॉट अवेलेबल दर्शाया गया। मजबूरन उस ट्रेन का तत्काल में टिकट जयपुर से कोटा का लिया गया जिसका किराया 1185 है। और जब यात्री श्रीमती सुजाता गुप्ता उस ट्रेन के थर्ड एसी के B-4 कोच में सवार हुई तो उसमें मात्र 2 यात्री बैठे हुए थे। बाकी पूरा कोच खाली पड़ा हुआ था।
यात्री श्रीमती सुजाता गुप्ता ने बातों ही बातों में उन यात्रियों से चर्चा की और उन्हें बताया कि रेलवे की वेबसाइट में तो इसमें नॉट अवेलेबल दिखा रहा था जबकि यह तो संपूर्ण कोच ही खाली पड़ा हुआ है तो उन दोनों सहयात्रियों ने भी उनकी यही दुखद दास्तान सुनाई कि उनके साथ भी यही घटना घटी है। जब उन्होंने भी टिकट बुक कराना चाहा तो उनको भी नॉट अवेलेबल का संदेश मिला। मजबूरन उनको भी तत्काल में टिकट लेना पड़ा।
यही हाल जयपुर से कोटा को चलने वाली बाकी की दो ट्रेनों का था। उनमें भी बराबर स्लीपर से लेकर फर्स्ट एसी तक नॉट अवेलेबल बताया जा रहा था, जिस कारण से मजबूरी वश यात्रियों को जिस में भी टिकट उपलब्ध होता है लेने को बाध्य होना पड़ता है।
यह हाल है भारतीय रेल की वेबसाइट का। एक ओर जहां पर पहले ही पिछले कोरोना काल में रेल के किराए में बेतहाशा वृद्धि कर दी गई थी उससे भी रेलवे संतुष्ट नहीं हुआ और अब वह दूसरे तरीके से यात्रियों से और ज्यादा वसूली करने में लगा हुआ है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- गाड़ी का इंश्योरेंस खत्म है तो पेट्रोल पंप पर रुक सकता है सफर! | ‘नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल’ की तैयारी, नंबर प्लेट स्कैन होते ही खुल जाएगा बीमा का पूरा रिकॉर्ड
- Haryana News: लाइसेंस बनवाने के बदले मांगे 40 हजार, फाइल अटकी तो शिकायतकर्ता पहुंचा ब्यूरो के पास | ZMEO कार्यालय का क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार
- यूपीआई पर 0.4% शुल्क की चर्चा से व्यापारियों में हलचल, निर्मला सीतारमण को भेजा ज्ञापन | भरतपुर व्यापार महासंघ ने कहा- डिजिटल भुगतान को शुल्क-मुक्त रखा जाए
- नशे से बचने का संदेश लेकर छात्राओं तक पहुंचे अधिकारी, बोले-खुद भी दूर रहें और परिवार-समाज को भी जागरूक करें
- जयपुर की बैंक लूट में भरतपुर की युवती का बड़ा कनेक्शन, बॉयफ्रेंड तक पहुंची बैंक की अंदरूनी जानकारी | 41.70 लाख की लूट में कमरे से मिले 26.80 लाख
- योजनाओं की जानकारी से लेकर युवा नेतृत्व तक… एनएसएस के तीसरे दिन छात्राओं को मिला जागरूकता और जिम्मेदारी का संदेश | महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता और सुरक्षा पर हुई चर्चा
- तीन नगर पालिकाओं में अध्यक्ष की तस्वीर साफ, कहीं मुकाबला नहीं तो कहीं निर्दलीय से भाजपा तक का सफर | भरतपुर में तीन चेयरमैन पर BJP की मुहर
- घरों के पीछे दिखा तेंदुआ, अगले दिन फिर आबादी में छलांग लगाकर खेत में घुसा | दौसा में लगातार दूसरे दिन दहशत
- ₹15 हजार वाली सीमा अब पुरानी; PF के दायरे में आएंगे ज्यादा कर्मचारी, कैबिनेट के फैसले से बदलेगा EPFO का गणित | 51 लाख नए कर्मचारियों को कवरेज का अनुमान
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर छात्राओं ने कैनवास पर उकेरे सामाजिक सरोकार | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता
