नई दिल्ली
केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट देने के लिए बड़ा फैसला लिया है । यानी केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया गया है। कैबिनेट मीटिंग में गुरुवार को केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते को 3 फीसदी बढ़ाने को मंजूरी दे दी गई।
इस बढ़ोतरी के बाद केंद्र के कर्मचारियों का अब महंगाई भत्ता (DA) बढ़ कर 31 फीसदी हो गया है। इस बढ़त का सीधा फायदा 1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा।
ये बढ़ी हुई नई दर एक जुलाई से लागू होगी। आपको बता दें कि इस साल जुलाई में ही सरकार ने महंगाई भत्ता (DA Hike) में 11 फीसदी की बढ़त कर इसे 28 फीसदी किया था। इससे पहले DA का भुगतान 17 फीसदी की दर से हो रहा था।
इसलिए बढ़ा DA
दरअसल लेबर मिनिस्ट्री ने AICPI (All India Consumer Price Index) के पिछले तीन महीनों के आंकड़े जारी किए थे। इनमें जून, जुलाई और अगस्त का नंबर शामिल था। AICPI इंडेक्स अगस्त में 123 अंक पर पहुंच चुका है। इससे ही यह संकेत मिल गया था कि महंगाई भत्ते में सरकार आगे और बढ़त कर सकती है। इसके आधार पर ही केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तय होता है।
दूसरे अलाउंस पर भी पड़ेगा असर
महंगाई भत्ता बढ़ने से दूसरे अलाउंस में भी इजाफा होगा। इसमें ट्रैवल अलाउंस (Travel Allowance) और सिटी अलाउंस (City Allowance) शामिल हैं। वहीं, रिटायरमेंट के लिए प्रोविडेंट फंड (Provident Fund) और ग्रेच्युटी (Gratuity) में भी बढ़ोतरी होगी।
न्यूनतम सैलरी 18000 रुपए पर ऐसे समझें फायदा फायदा
1. कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000
2. अब महंगाई भत्ता (31%) 5580 रुपए / महीने
3. अब तक महंगाई भत्ता (28%) 5040 रुपए/ महीने
4. कितना महंगाई भत्ता बढ़ा 5580-5040 = 540 रुपए/महीने
5. सालाना सैलरी में इजाफा 540X12= 6480 रुपए
डीए बढ़ाने के फैसले की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइज इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्क के आधार पर DA तय किया जाता है। सरकार ने कैबिनेट बैठक में 3% DA बढ़ाने का फैसला लिया है। इस फैसले से 47 लाख 14 हजार केंद्र सरकार के कर्मचारी और 68 लाख 62 हजार पेंशनर्स को फायदा होगा। इससे सरकार पर सालाना 9,488.70 करोड़ रुपए का खर्च आएगा।’
JCM सेक्रेटरी शिव गोपाल मिश्रा के मुताबिक, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यह बड़ी अच्छी खबर है. दिवाली से पहले उन्हें ये तोहफा काफी फायदे वाला रहेगा। जिन कर्मचारी की बेसिक सैलरी 30 हजार रुपए महीना है तो उसकी सैलरी में 900 रुपए महीने का इजाफा होगा। सालाना उन्हें 10,800 रुपए का फायदा होगा। कैबिनेट सचिव स्तर के अफसरों की सैलरी 7500 रुपए महीना बढ़ेगी। इस रैंक पर बेसिक सैलरी सबसे ज्यादा ढाई लाख रुपए महीना है। ऐसे में सालाना इन्हें 90 हजार रुपए का फायदा होगा।
Dearness allowance का फॉर्मूला
महंगाई भत्ते का फीसदी = पिछले 12 महीने का CPI का औसत-115.76. अब जितना आएगा उसे 115.76 से भाग दिया जाएगा। जो अंक आएगा, उसे 100 से गुणा कर दिया जाएगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान में सनसनीखेज वारदात: खेत में मिले चाचा और दो मासूम भतीजों के शव, एक का शव पेड़ से लटका मिला
- कौन है इस मासूम का परिवार? जयपुर में लावारिस मिली 8 माह की बच्ची की पहचान में जुटी पुलिस
- 20 करोड़ से ज्यादा का बजट, टेंडर भी जारी… फिर दो साल से गड्ढों में क्यों फंसा भरतपुर का गोलपुरा बाईपास?
- सरकारी कर्मचारी रिटायरमेंट से पहले बदल लें फैसला तो क्या होगा? राजस्थान हाईकोर्ट ने बताया नियमों का अहम पहलू
- भरतपुर के डीग में दहला देने वाली वारदात: ननिहाल आए 13 साल के जुड़वा भाइयों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में सनसनी
- ‘सत्ता परिवर्तन नहीं, अपने पिट्ठू बैठाना मकसद’… मोहन भागवत के बयान में छिपा बड़ा राजनीतिक संदेश
- PNB में फर्जीवाड़े का बड़ा खेल: ग्रामीण के नाम पर निकाले 10 लाख, बैंक का नोटिस आते ही उड़े होश
- फाइलों के बोझ तले दबा राजस्थान हाईकोर्ट: क्या था वो फरमान, जिसे बदलने के लिए खुद अदालत को लगानी पड़ी अर्जी?
- भरतपुर के कुश्ती दंगल में पहले दिन भिड़े नामी पहलवान, जिला केसरी के चार दावेदार सेमीफाइनल में
- राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल: नवरात्र पर 52 इंस्पेक्टर बने डीएसपी, पीएचक्यू ने शुरू की नई पोस्टिंग की प्रक्रिया
