देश में कोरोना की चौथी लहर की आहट, 29 जिलों में ज्यादा टेंशन, जानिए क्या हैं हाल

नई दिल्ली 

देश में कोरोना ने फिर से पांव पसारना शुरू कर दिया है। इसे चौथी लहर की आहट के रूप में देखा जा रहा है। दुनिया के 10 देशों में तो कोरोना की चौथी लहर ने दस्तक भी दे दी है। इनमें अमेरिका, ब्राजील, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, रूस, इटली, फ्रांस, जापान, थाईलैंड, दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रिया शामिल हैं।

देश में बीते 24 घंटे में 1088 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 4,30,38,016 पहुंच गई है। जबकि 26 मरीजों की मौत हुई है, इसके साथ ही कोरोना महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 521736 पहुंच गई है।

आपको बता दें कि देश में कोरोना के रोजाना मामलों में कमी को देखते हुए केंद्र और राज्य  सरकारों ने आहिस्ता – आहिस्ता पाबंदियां हटा ली थीं। यही नहीं मास्क को भी वैकल्पिक कर दिया गया था। लेकिन  अब  कुछ राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों ने टेंशन बढ़ा दी है। वहीं देश में कोरोना के नए एक्सई वैरिएंट ने भी दस्तक दे दी है, जिसको लेकर केंद्र सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गई है।

ताजा आंकड़ों के अनुसार  देश के 29 जिलों में कोरोना अपने पैर पसार रहा है। दिल्ली-गुजरात और हरियाणा में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 28 दिनों के अंदर देश में 5,474 लोगों की मौत हुई है। इस बीच, 40 हजार 866 लोग संक्रमित पाए गए। बच्चों को भी कोविड-19 अपनी चपेट में ले रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश 29 जिलों में कोरोना बेकाबू है। यानी, इन जिलों में पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से ज्यादा है।

केरल के 14 जिलों में 10 फीसदी पॉजिटिविटी रेट
देशभर में केरल के 14 जिलों में हालत सबसे ज्यादा खराब हैं। इन सभी जिलों में 10 फीसदी से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट पाई गई है। यानि अगर 100 लोगों की जांच हो रही है, तो उनमें से 10 से ज्यादा लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। इसी तरह मिजोरम के सात जिलों में पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से ज्यादा और तीन जिलों में 5 से 10 प्रतिशत पॉजिटिविटी रेट है।

हरियाणा की साइबर सिटी गुरुग्राम में भी हालात खराब
दिल्ली से सटे हरियाणा की साइबर सिटी गुरुग्राम में हालात ठीक नहीं है। यहां पर पॉजिटिविटी रेट 5.81% है। जबकि मणिपुर और ओडिशा के एक-एक जिले ऐसे हैं जहां पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से ज्यादा है। वहीं अरुणाचल प्रदेश के अपर सियांग में तो जितने लोगों की जांच हो रही है, वो सभी संक्रमित पाए जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में 12.5% की रफ्तार से नए केस मिल रहे हैं।

दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों पर कोरोना का कहर
राजधानी दिल्ली में भी स्थिति ठीक नहीं यहां कोरोना का वीकली रेट 26 फीसदी बढ़ा है। वहीं स्कूलों में भी बच्चों पर कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में भी स्कूलों में 13 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

5 राज्यों को स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी
स्वास्थ्य मंत्रालय ने पांच राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है। इसमें दिल्ली, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र, मणिपुर और मिजोरम के नाम शामिल हैं। मंत्रालय ने इन राज्यों से सतर्कता बढ़ाने के लिए कहा है।

बैंक मैनेजर की संदिग्ध मौत, वाॅट्सऐप स्टेटस पर लिखा मिला ‘RIP’

ACB का बड़ा एक्शन: नेशनल हाईवे का XEN 13 लाख की घूस लेते हुए दबोचा

अद्भुत ग्रन्थ ‘राघवयादवीयम्’ उल्टा पढ़ें तो कृष्णकथा और सीधे पढ़ें तो रामकथा

इस विभाग में तीन साल से ज्यादा एक ही सीट पर जमे कर्मचारियों और अधिकारियों पर नकेल, अब ये निकले आदेश

सौ करोड़ की दवा की अवैध बिक्री: अब ED करेगा जांच, राजस्थान का दवा विक्रेता अभी तक फरार

स्वतंत्रता दिवस पर 13 लाख रेलकर्मी अपने घरों पर फहराएंगे तिरंगा, हर ट्रेन पर भी लहराएगा

रेलवे में पेंड्रोल क्लिप घोटाला: आरपीएफ के तीन इंस्पेक्टरों समेत पांच निलंबित, जानिए क्या है पूरा मामला

जानिए देश के सबसे काबिल शख्स की अद्भुत, अकल्पनीय और अविश्वसनीय कहानी

रेलवे को अफसरों ने मालभाड़े में लगाया आठ करोड़ का चूना, सोप स्टोन को फिटकरी पाउडर बता कर भेज दिया

CM गहलोत से सम्मानित बायोफ्यूल अथॉरिटी का CEO सुरेंद्र राठौड़ निकला बेहिसाब दौलत का मालिक, अभी तक मिली एक अरब की प्रॉपर्टी

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी पर अब लग सकता है ब्रेक, जानिए इसकी वजह

7th Pay Commission: DA के बाद अब हाउस रेंट अलाउंस में भी 3% का होगा रिविजन! इतना होगा फायदा