स्वतंत्रता दिवस पर 13 लाख रेलकर्मी अपने घरों पर फहराएंगे तिरंगा, हर ट्रेन पर भी लहराएगा, रेलवे बोर्ड की ‘हर घर पर झंडा’ योजना

नई दिल्ली 

आजादी के अमृत महोत्सव के समापन को और यादगार बनाने के लिए 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के दिन देशभर के 13 लाख रेलवे कर्मचारियों के घर तिरंगा लहराएगा। इस योजना का नाम ‘हर घर पर झंडा’ रखा गया है। देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर केंद्र सरकार की ओर से विशेष तौर पर चलाए जा रहे अभियान आजादी का अमृत महोत्सव इसे बहुत अनूठा बनाने वाला है। इस बाबत रेलवे बोर्ड ने आदेश जारी कर दिए हैं।

सभी रेल कर्मियों को प्रत्यक्ष रूप से इस बार के स्वतंत्रता दिवस से जोड़ा जाएगा। रेलकर्मी अपने हाथों से घर पर तिरंगा लगाएंगे। इसके लिए बोर्ड स्तर से सभी जोनल रेलवेज को पत्र जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि सभी रेलकर्मी अपने आवास पर 15 अगस्त को तिरंगा फहराएं। बोर्ड के आदेशों के अनुसार इस साल स्वतंत्रता दिवस पर रेलवे कर्मचारी अपने घरों पर तिरंगा फहराएंगे।  रेलवे अधिकारियों को इसकी अभी से तैयारी करने का आदेश दिया है।

रेलवे का मानना है कि स्वतंत्रता आंदोलन के समय क्रांतिकारियों ने रेलवे के माध्यम से अपनी गतिविधियों को परवान चढ़ाया था। अमृत महोत्सव का समापन 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर होना है। रेलवे ने इस अवसर पर कुछ नवीन और अनूठा करने की तैयारी की है। इसकी अभी से तैयारी करने का आदेश दिया है।

रेलवे बोर्ड ने सभी रेलवे अधिकारियों को पत्र भेजा है, इसमें 15 अगस्त को रेलवे कर्मचारियों से घरों के ऊपर झंडा लगाने की योजना तैयार की है। इस योजना का नाम हर घर पर झंडा रखा है। तिरंगा प्लास्टिक या कागज के बजाय खादी के कपड़े का होना चाहिए, जो गांधी आश्रम में मिलेंगे। कर्मचारियों का समूह बनाकर भी तिरंगा बनाए जा सकते हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी ट्रेनों के इंजन के आगे तिरंगा लगाया जाएगा। कार्यालय आदि स्थानों पर पहले की तरह झंडा फहराए जाएंगे।

गुजरात में भयानक हादसा: भरूच की केमिकल फैक्ट्री में हुआ बड़ा विस्फोट, 6 कर्मचारी जिन्दा जले

रेलवे में पेंड्रोल क्लिप घोटाला: आरपीएफ के तीन इंस्पेक्टरों समेत पांच निलंबित, जानिए क्या है पूरा मामला

अवैध वसूली करते RTO इंस्पेक्टर और दलाल समेत 7 गिरफ्तार,12 लाख कैश बरामद

जानिए देश के सबसे काबिल शख्स की अद्भुत, अकल्पनीय और अविश्वसनीय कहानी

रेलवे को अफसरों ने मालभाड़े में लगाया आठ करोड़ का चूना, सोप स्टोन को फिटकरी पाउडर बता कर भेज दिया

CM गहलोत से सम्मानित बायोफ्यूल अथॉरिटी का CEO सुरेंद्र राठौड़ निकला बेहिसाब दौलत का मालिक, अभी तक मिली एक अरब की प्रॉपर्टी

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया: ड्रिल मशीन से खोले गए थे लॉकर, फोरेंसिक जांच में खुलासा

CBI ने PNB सहित पांच बैंकों  में पकड़ा 1392 कराेड़ का Fraud, FIR दर्ज

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी पर अब लग सकता है ब्रेक, जानिए इसकी वजह

7th Pay Commission: DA के बाद अब हाउस रेंट अलाउंस में भी 3% का होगा रिविजन! इतना होगा फायदा