जयपुर
राजस्थान में अब कोरोना बेकाबू हो गया लगता है। प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामलों लगातार बढ़ोतरी जारी है। वहीं लोग लापरवाह बने हुए हैं। रविवार को प्रदेश में कोरोना के 355 केस सामने आए। आज राजधानी जयपुर में और विस्फोटक हालात बन गए। जयपुर में आज रिकार्ड 224 नए केस दर्ज किए गए।
इस बीच हालात गंभीर होते देख मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज सभी दलों के नेताओं, धर्म गुरुओं, NGO के प्रतिनिधियों से वीसी के जरिए स्थिति से निपटने के लिए राय जानी। वीसी देर रात तक चलती रही। धार्मिक स्थलों को बंद करने पर धर्मगुरुओं की राय ली गई। कांग्रेस, बीजेपी, सीपीएम, बसपा नेता और कई सामाजिक कार्यकर्ता भी वीसी से जुड़े। मीटिंग से कोरोना से निपटने के लिए सख्तियां और बढ़ाने के संकेत मिले हैं।
प्रदेश की आज ये रही स्थिति, एक्टिव केस 1572 पहुंचे
प्रदेश में रविवार को कोरोना के 355 केस सामने आए। इनमें जयपुर में सर्वाधिक 224 पॉजिटिव केस आने से कोरोना का बड़ा विस्फोट हुआ। इसके आलावा जोधपुर में 34, अजमेर में 24, प्रतापगढ़ में 12, कोटा और अलवर में 11-11 केस मिले। भीलवाड़ा और उदयपुर में 6-6, सिरोही में 5, बीकानेर और गंगानगर में 4-4, चित्तौड़गढ़ में 3, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, बांसवाड़ा और सीकर में 2-2, बाड़मेर, धौलपुर और भरतपुर में 1-1 संक्रमित मिले। अब प्रदेश में एक्टिव केस 1572 पहुंच गए हैं।
जयपुर के इन इलाकों में आए नए केस
चिकत्सा और स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जयपुर में वैशाली नगर, आदर्श नगर, C स्कीम, मालवीय नगर, मानसरोवर, सोडाला हॉट स्पॉट बन गए हैं। जयपुर के 48 इलाकों में कोरोना पॉजिटिव मिले। सबसे ज्यादा सोडाला में 19, वैशाली नगर में 18, आदर्श नगर में 14, C स्कीम में 12, मालवीय नगर में 16, मानसरोवर में 14, शास्त्री नगर में 13 केस सामने आए।
आमेर रोड, झोटवाड़ा, जवाहर नगर में 9-9, जगतपुरा में 6, बनीपार्क, महेश नगर, मोतीडूंगरी रोड व दुर्गापुरा में 5-5, सिविल लाइंस, सीकर रोड में 4-4, चौड़ा रास्ता, मुरलीपुरा, प्रतापनगर, रामगंज, सांगानेर में 3-3, आमेर, जौहरी बाजार, लूनियावास, किशनपोल बाजार, लालकोठी, राजापार्क, सिरसी, एसएमएस अस्पताल, विद्याधर नगर में 2-2, अंबाबाड़ी, बरकत नगर, बैनार रोड, ब्रह्मपुरी, चांदपोल, घाटगेट जेल, हरमाडा, हसनपुरा, करतारपुरा, कोटपुतली, सांगानेरी गेट, सिंधी कैंप, सांगानेरी गेट, टोंक फाटक और टोंक रोड पर 1-1 केस सामने आए हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- मानसरोवर में बच्चों की मुस्कान के बीच हुई एक जरूरी पहल | बाल अधिकारों से लेकर सुरक्षा तक दी गई जानकारी
- असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा ब्रेक, अंतिम परिणाम जारी करने पर रोक | विवादित प्रश्नों पर RPSC और उच्च शिक्षा सचिव से जवाब तलब
- PNB की चेस्ट में ही छिपा था 17.29 करोड़ का खेल, मैनेजर गिरफ्तार, अब खुलेगा नकली नोटों का वो राज जो हिला देगा पूरा नेटवर्क | NIA ने कसी नकेल
- राजस्थान में प्राइवेट यूनिवर्सिटी खोलना हुआ आसान; सरकार ने हटाई जमीन की शर्त, अब सिर्फ इतना कारपेट एरिया जरूरी
- पंजाब में कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने दो बड़े फैसलों पर लिया यू-टर्न; DA की लड़ाई अभी बाकी | ਪੰਜਾਬ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਹੜਤਾਲ ਖਤਮ, ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਦੋ ਵੱਡੇ ਫੈਸਲਿਆਂ ‘ਤੇ ਲਿਆ ਯੂ-ਟਰਨ; ਡੀਏ ਦੀ ਲੜਾਈ ਅਜੇ ਵੀ ਲੰਬਿਤ
- राजस्थान में फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज; अगले दौर को लेकर आया ये बड़ा अपडेट | जारी हुआ यलो अलर्ट
- ‘डरपोक जज कहलाना मंजूर नहीं, मरना पसंद करूंगा’, माफिया के दबाव के बीच जज ने सुनाई नदीम को फांसी
- मंत्रोच्चारण के साथ पौधारोपण, महारानी श्री जया कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- उजड़ा हुआ घोंसला…
- सरकारी बैंक अधिकारियों को बड़ा झटका या राहत? PLI स्कीम पर सरकार ने लगाई रोक | 19 नवंबर 2024 की व्यवस्था अब ठंडे बस्ते में, नए फॉर्मूले पर यूनियनों से होगी बातचीत
