जयपुर
कागजों में हेराफेरी कर करीब 7 करोड़ रुपए के जीएसटी घोटाले के मामले में राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर बेंच ने भरतपुर के सीए अभिषेक सिंघल की जमानत याचिका को ख़ारिज कर दिया है। सीए अभिषेक सिंघल पिछले करीब तीन माह से सेंट्रल जेल जयपुर में बंद है। आपको बता दें इस GST घोटाले को CGST ने पकड़ा था। इसमें सीए अभिषेक सिंघल सहित उसके भाई हेमंत सिंघल और एक अन्य पंकज को आरोपी बनाया गया था। इसमें हेमंत सिंघल और पंकज को तो अलग-अलग समय पर गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन अभिषेक सिंघल भागा-भागा फिर रहा था। आखिर उसको भी बाद में गिरफ्तार कर लिया गया और तभी से वह सेंट्रल जेल जयपुर में बंद है। इसके बाद अभिषेक सिंघल ने जमानत के लिए याचिका लगाई जो हाईकोर्ट की जयपुर बेंच ने खारिज कर दी है।
अदालत को जारी करना पड़ा था गिरफ्तारी वारंट
शास्त्रीपुरम सेक्टर -3 भरतपुर निवासी सीए अभिषेक सिंघल जब पकड़ में नहीं आ पा रहा था तो आर्थिक मामलों की विशेष अदालत को इसके लिए गिरफ्तारी वारंट जारी करना पड़ा था और अभिषेक को गिरफ्तार कर 12 नवंबर तक अदालत में पेश करने के लिए भरतपुर एसपी को निर्देश दिए थे। हाईकोर्ट से भी कोई राहत नहीं मिली तो उसे अधीनस्थ न्यायालय में सरेंडर करना पड़ा और जयपुर स्थित आर्थिक अपराध मामलों की विशेष अदालत के आदेश पर सीए अभिषेक सिंघल को जयपुर केन्द्रीय कारागार भेज दिया गया।
अभिषेक के वकील ने ये दी थी दलील
इससे पहले जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान अभिषेक के वकील ने दलील दी थी कि किसी भी फर्म के कामकाज के लिए उसका मालिक ही जिम्मेदार होता है। टैक्स चोरी की आरोपी फर्मों में उसने ना तो कोई फर्जी बिल जारी किया है। ना ही किसी दस्तावेज पर उसके हस्ताक्षर हैं। वह केवल चार्टर्ड अकाउंटेंट है। विशेष लोक अभियोजक आर.एन. यादव ने कहा कि कोर्ट से 10 बार सम्मन जारी होने पर भी अभिषेक कोर्ट में पेश नहीं हुआ है। इस पर हाईकोर्ट ने वारंट स्थगित करते हुए उसे एक महीने में कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था।
ऐसे की गई सात करोड़ के टैक्स की चोरी
सीजीएसटी कमिश्नरेट ने चार फर्जी फर्मों से सात करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी के आरोप में सिंघल के खिलाफ केस दर्ज किया था। जांच में पता चला कि मास्टर माइंड पंकज गर्ग ने सीए अभिषेक और उसके अकाउंटेंट भाई हेमंत की मदद से इस घपले को अंजाम दिया था। जांच में पता चला कि सीए ने 38 फर्जी फर्में बना रखी थी। इनमें दो ट्रक ड्राइवर और एक मोबाइल मैकेनिक से दस्तावेज लेकर फर्जी फर्में बनाई थी। वही इन ड्राइवरों के बैंक खाते में ट्रांजेक्शन करता था।
एक फर्जी फर्म के साथ रजिस्टर कराया गया ईमेल एड्रेस और मोबाइल नंबर सीए का ही है। छापे में सीए के ऑफिस से फर्जी बिजली बिल और किराएनामे भी बरामद हुए थे। चार फर्जी फर्मों में किसी भी वस्तु के लेने-देने का कोई व्यापार नहीं होता। इसके बावजूद 125 करोड़ रुपए के फर्जी बिल जारी कर इनपुट टैक्स क्रेडिट पास किया जाता रहा। इन फर्जी बिलों के आधार पर 7 करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी की गई।
ये भी पढ़ें
- पांच राज्यों के नतीजों ने बदला सियासी गणित, बंगाल-असम में BJP की सुनामी, पुडुचेरी ने भी NDA का हाथ थामा, केरल से कांग्रेस को गुड़ न्यूज, तमिलनाडु में विजय की आंधी
- बचपन में डायबिटीज पर ‘नेशनल एक्शन प्लान’: हर बच्चे की स्क्रीनिंग, फ्री इलाज का वादा | 4T फॉर्मूला से होगी जल्दी पहचान, देशभर में लागू होगा नया सिस्टम
- गश्त पर निकला सिपाही… सुबह मिला खून से सना शव: कांस्टेबल की बेरहमी से हत्या | बजरी माफिया पर शक, परिजनों का हंगामा, 1.10 करोड़ मुआवजा घोषित
- तपती धरती पर ‘जीवन की बूंदें’: हरित बृज सोसायटी का अनोखा अभियान | परिंडे, पौधारोपण और पानी से बेजुबानों को राहत
- नींद में मौत का तांडव: दिल्ली में 4 मंजिला इमारत बनी ‘मौत का पिंजरा’ | AC ब्लास्ट से भड़की आग, 9 जिंदगियां खाक, सीढ़ियों पर मिलीं लाशें
- जज की संदिग्ध मौत से सनसनी | न्यायिक अधिकारी पत्नी से विवाद के बीच फंदे पर मिला शव, पिता को किया था ‘परेशानी’ का कॉल
- Himachal News: चलती गाड़ी पर टूटा मौत का कहर | कुल्लू में पेड़ गिरते ही खाई में गिरी बोलेरो, 4 महिला शिक्षकों की दर्दनाक मौत
- 4.20 करोड़ का SBI लोन घोटाला | बैंक के अंदर से ही तैयार हुआ फर्जीवाड़े का खेल, मैनेजर–असिस्टेंट मैनेजर गिरफ्तार
- जयपुर के इस कॉलेज में एडमिशन अलर्ट | 1 मई से फॉर्म शुरू, आर्ट्स-साइंस में सीटें लिमिटेड—15 मई आखिरी तारीख
- उच्चैन कॉलेज में एडमिशन का बिगुल | 15 मई आखिरी मौका—200 सीटों पर कड़ा मुकाबला तय
