नई दिल्ली
बैंकों के निजीकरण को लेकर अब नीति आयोग ने अपनी एक सूची CCD यानी Core Group of Secretaries on Divestment को सौंप दी है। नीति आयोग को ही यह जिम्मेदारी दी गई थी कि वह यह बताए कि किन-किन बैंकों का निजीकरण किया जा सकता है। अब नीति आयोग ने अपनी सूची में ये सब जानकारी CCD को सौंपी सूची में दे दी है। अब उम्मीद की जा रही है कि केंद्र सरकार PSU बैंक निजीकरण पर जल्दी ही अंतिम फैसला लेगी। जिन बैंकों का अभी हाल ही में मर्जर किया गया वो निजीकरण की सूची से बाहर रह सकते हैं।
अभी सूची में शामिल बैंकों के नाम सामने नहीं आए हैं। पर सरकार जल्दी ही इस बारे में आधिकारिक घोषणा कर सकती है। सूत्रों के अनुसार इस लिस्ट में बैंक ऑफ महाराष्ट्र और इंडियन ओवरसीज बैंक शामिल हैं। इसके आलावा कुछ और बैंक शामिल होंगे। पर अधिकृत सूची के लिए अभी सरकार की घोषणा का इंतजार करना होगा। सूत्रों के अनुसार सरकार इस दिशा में जोरशोर से कम कर रही है। साथ में केंद्र सरकार देश के पूर्वी, पश्चिमी, उत्तरी और दक्षिणी हिस्से में से हर एक क्षेत्र में ऐसी लीड बैंक की योजना पर भी तेजी से काम कर रही है जो अपने -अपने क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करें। सरकार की कोशिश है एक बड़ी बैंक की छत्रछाया में छोटे-छोटे बैंक शामिल हों।
बैंक कर्मचारियों के हित नहीं होंगे प्रभावित
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि जिन बैंकों का निजीकरण किया जाएगा, उनके कर्मचारियों के हितों का पूर्ण रूप से ध्यान रखा जाएगा। उनके वेतन या स्केल अथवा पेंशन समेत सभी चीजों को ध्यान में रखा जाएगा। आपको बता दें कि सरकार ने चालू वित्त वर्ष में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों और वित्तीय संस्थानों में विनिवेश से 1.75 लाख करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य रखा है। इसमें सार्वजनिक क्षेत्र के दो बैंकों और एक साधारण बीमा कंपनी का निजीकरण किया जाना शामिल है।
ये भी पढ़ें
- कम वैज्ञानिक, लेकिन कमाल का काम | MPUAT की रिसर्च काउंसिल मीटिंग में नई खेती तकनीक और कमाई मॉडल पर बड़ा फोकस
- 4 नकाबपोश, 10 मिनट का खेल और 2 करोड़ का सोना साफ | दिनदहाड़े बैंक में धावा, मारपीट कर लॉकर खाली कर फरार, 5 लाख कैश भी लूट ले गए
- AAP में बगावत का ब्लास्ट | राघव चड्ढा ने छोड़ी पार्टी, बोले—‘गलत पार्टी में सही आदमी’, 2/3 सांसदों संग BJP में विलय का ऐलान
- एक महीने से हत्यारे आज़ाद, शहर सड़कों पर | नदबई में उफन पड़ा गुस्सा, पत्नी की चीख—‘न्याय दो’, बाजार-स्कूल सब बंद
- खेलते-खेलते मलबे में दब गए दो मासूम | मजदूरी पर गए मां-बाप, घर लौटे तो 4 और 5 साल के बच्चों की सिर्फ लाशें मिलीं
- अब छुट्टी ‘मांगनी’ नहीं, हक बन गई | 6 महीने में पेड लीव, हर साल कैश और ‘रिजेक्टेड’ छुट्टियां भी नहीं होंगी बेकार
- हाईकोर्ट का सख्त वार | डिस्कॉम CMD आरती डोगरा पर ACB जांच के आदेश, 3 महीने में रिपोर्ट तलब
- सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत | महंगाई भत्ता बढ़ा, लाखों को मिलेगा फायदा
- रैकेट की चमक, भरतपुर का नाम रोशन | टेबल टेनिस दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान, अकादमी में उत्सव सा माहौल
- आपत्तिजनक वीडियो विवाद में बड़ा एक्शन | हाई कोर्ट ने जज को किया सस्पेंड, ट्रांसफर भी तय
