मुम्बई
भारतीय रिजर्व बैंक ने फैमली पेंशन लाइबिलिटी मामले पर बैंकों को बड़ी राहत दी है। आरबीआई ने बैंकों को 2021-22 से शुरू होने वाले 5 वर्षों तक फैमिली पेंशन में संशोधन के कारण अतिरिक्त देयता में रिवीजन की अनुमति दे दी है। हालांकि इस मामले में आरबीआई ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि वित्तीय विवरणों में ‘नोट्स टू अकाउंट’ के संबंध में अपनाई जाने वाली अकाउंटिंग पाॅलिसी का भी खुलासा करना होगा।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आईबीए की रिक्वेस्ट के बाद नियमों में ये ढील दी है। इसमें बताया गया है कि कुछ बैंकों के लिए एक साल में फैमिली पेंशन में संशोधन के संबंध में बड़ी मात्रा में लायबिलिटी का इंतजाम करना मुश्किल होगा।
फैमिली पेंशन में हुए संशोधन के बाद कई बैंकों की देनदारी काफी अधिक होगी जिसे उन्हें एक साल चुकता करना आसान नहीं होगा। इंडियन बैंक एशोशिएशन के सीईओ सुनील मेहता ने कहा 1.5 लाख फैमिली पेंशनर्स को इसका फायदा होगा।
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘फैमली पेंशन को एप्रूव करने करने के वित्त मंत्री का आभार। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ऋण चुकता करने के हमारे अनुरोध को भी स्वीकार कर लिया है।’ 1.5 लाख फैमिली पेंशनर्स को इसका फायदा मिलेगा।
बैंकों के कर्मचारियों की Family Pension को 11 नवंबर, 2020 के 11वें द्विपक्षीय निपटान (Bilateral Settlement) और ज्वाइंट नोट के हिस्से के रूप में संशोधित किया गया था। आरबीआई ने बताया कि मुद्दों की Regulatory Approach से जांच की गई थी और एक असाधारण मामले के रूप में, यह फैसला लिया गया है कि उपरोक्त निपटान के तहत आने वाले बैंक मामले में कई बड़े कार्रवाई कर सकते हैं।
फैमिली पेंशन को लेकर क्या हुआ था ऐलान
आपको बता दें कि अगस्त में सरकार ने बैंक कर्मचारियों की Family Pension को 30 पर्सेंट बढ़ोतरी का ऐलान किया था। यानी इसके बाद, पिछली पेंशन की तुलना में अब कर्मचारियों को 30 परसेंट ज्यादा फैमिली पेंशन मिलेगी। फैमिली पेंशन बढ़ाने की मांग लंबे दिनों से की जा रही थी। Indian Banking Association ने सरकार के सामने एक प्रस्ताव रखा था जिसमें इसकी डिमांड रखी गई थी जिसे मान लिया गया है। इस फैसले के बाद, बैंक कर्मचारी की जितनी अंतिम सैलरी थी, उससे 30 परसेंट बढ़ाकर फैमिली पेंशन के रूप में मिलेगी।
सरकार के इस कदम से बैंक कर्मचारी के प्रति परिवार को 30,000 रुपए से 35,000 रुपए ज्यादा का फायदा होगा। यानी एक परिवार को जो पहले फैमिली पेंशन (Family Pension) मिला करती थी, उसमें 30-35 हजार रुपए का इजाफा होगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
