राजकीय कन्या महाविद्यालय उच्चैन में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं राजस्थान राज्य महिला नीति 2021 के तहत कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ।
उच्चैन। अपने अधिकारों की जानकारी और कानून की समझ महिलाओं को सुरक्षित व स्वतंत्र जीवन जीने की दिशा में सशक्त बनाती है। इसी उद्देश्य से राजकीय कन्या महाविद्यालय उच्चैन में 22 अक्टूबर को रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं राजस्थान राज्य महिला नीति 2021 के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं से संबंधित कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि अधिवक्ता धर्मेन्द्र चौधरी ने छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों और हितों के प्रति सजग रहने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहकर छात्राएं समाज में सुरक्षित और स्वतंत्र वातावरण में जीवनयापन करने की दिशा में कदम बढ़ा सकती हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर रीता शुक्ला ने की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. उपमा सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. धर्मेन्द्र शर्मा, डॉ. नरेश सागर, डॉ. रिचा गुप्ता तथा डॉ. पूनम दीक्षित उपस्थित रहे।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
छोटे बच्चों की सेहत से खिलवाड़ पर लगेगी लगाम? FSSAI का बड़ा कदम
