रोहतक
हरियाणा के रोहतक जिले के गांव जसिया में एक ऑटो चालक को उसके ही घर में घुस कर मौत के घाट उतार दिया गया। परिजन जब बुधवार सुबह सोकर उठे तो युवक का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। युवक की हत्या गाला रेत कर की गई है।
परिजनों की सूचना पर मौके पर पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। दोनों टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए व शव की जांच की। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मृतक का नाम गांव जसिया निवासी विकास उर्फ नन्हा (25) है। मंगलवार रात को गांव के ही चार युवकों के साथ वह पार्टी कर रहा था। पार्टी से देर रात घर लौटा और आते ही अपने भाई को कहा कि उसे कुछ युवकों ने धमकी दी है कि वह अब उनके रूट पर ऑटो न चलाए। वरना उसे जान से मार देंगे। वह अपने भाई से ऑटो बेचने की कह रहा था।
इसके बाद दोनों भाई अपने अपने कमरों में जाकर सो गए। सुबह करीब साढ़े 5 बजे विकास का भाई उठा तो उसने विकास के कमरे में देखा कि फर्श पर खून पड़ा हुआ था। पास में ही विकास का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। विकास के गले पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- अपने नाम की SIM किसी और को दी तो फंसेंगे, 3 साल जेल और ₹50 लाख जुर्माना, सरकार ने जारी की नई चेतावनी | ऐसे चेक करें आपकी ID पर कितने नंबर चल रहे
- भरतपुर में रूह कंपा देने वाला हादसा, ट्रेलर ने व्यापारी को 100 मीटर तक घसीटा; सड़क पर बिखर गए शरीर के चीथड़े
- PNB की करेंसी चेस्ट में ₹17.29 करोड़ के नकली नोटों के खेल में अब तक चार गिरफ्तार, NIA की नजर रुड़की पर; क्या है नई कड़ी? | राजस्थान से भी कनेक्शन
- अक्टूबर में खुलेगा पेंशन एरियर का रास्ता, किसे कितना मिलेगा? CM सुक्खू के ऐलान से सामने आया पूरा हिसाब | कर्मचारियों को भी राहत के संकेत
- वैर में 20 निर्दलीयों के बीच BJP ने मारी बाजी, ललितेश धाकड़ बनीं अध्यक्ष; कांग्रेस को सिर्फ 2 वोट
- उदयपुर में BJP का बोर्ड, पारस सिंघवी बने मेयर; 55 वोट के साथ दर्ज की जीत | कांग्रेस को 25 वोट
- भरतपुर नगर निगम: चुनाव में वोट नहीं पड़ा, आज शपथ लेकर मेयर की कुर्सी संभाली अनुराधा सिंह ने; अब 65 वार्डों की जिम्मेदारी
- 2002 में केस खारिज, 16 साल तक चुप्पी… फिर 6,290 दिन की देरी माफ कराने पहुंचे, हाईकोर्ट ने दिया झटका | वकील से संपर्क टूटने की दलील भी नहीं चली
- पैकेट पर लिखे 14 अंक यूं ही नहीं होते; FSSAI नंबर का हर हिस्सा बताता है कुछ खास, खरीदारी से पहले ऐसे करें चेक
- अमरूद की खेती से बढ़ेगी आदिवासी किसानों की कमाई, 25 किसानों को मिले पौधे, खाद-कीटनाशक और स्प्रे मशीन
