खगड़िया
यदि आपके बैंक खाते में गलती से अचानक कोई ऐसी कोई राशि जमा हो जाए और जिस पर आपका अधिकार नहीं तो आप क्या करेंगे? जाहिर सी बात है कि उसे आप बैंक को लौटा देंगे। लेकिन बिहार के खगड़िया जिले से एक बड़ा ही दिलचस्प मामला सामने आया है। इसे जानकर आप भी चौंक उठेंगे। एक व्यक्ति के खाते में अचानक साढ़े पांच लाख रुपए आ गए। और जब बैंक ने यह कहते हुए वापस मांगे कि ये राशि उसके खाते में गलती से जमा हो गई तो उस व्यक्ति ने कहा- नहीं दूंगा, मोदी जी ने भेजे हैं।
दरअसल खगड़िया में एक ग्रामीण बैंक की गलती के कारण जिले के मानसी थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर गांव के मूल निवासी रंजीत दास के खाते में साढ़े पांच लाख रुपए चले गए। बैंक को जब इस भूल का एहसास हुआ तो उन्होंने रंजीत दास से संपर्क किया और पैसे वापस करने की मांग की, लेकिन रंजीत ने पैसे वापस नहीं किए। रंजीत ने कहा कि यह पैसे पीएम मोदी ने मेरे खाते में जमा करवाया है।
बैंक की ओर से रंजीत दास को रुपए वापस करने के संदर्भ में कई नोटिस भी भेजी गई, लेकिन उसने पैसे वापस करने से साफ मना कर दिया। आखिरकार बैंक की ओर से रंजीत दास के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने रंजीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
रंजीत दास ने कहा, ‘जब मुझे इस साल मार्च में पैसा मिला तो मैं बहुत खुश था। मुझे लगा कि यह पैसे मोदी सरकार ने भेजे हैं। मैंने सारा पैसा खर्च कर दिया। अब मेरे बैंक खाते में पैसे नहीं हैं।’ यह कहते हुए उसने पैसे देने से इनकार कर दिया। उसने कई और बहाने भी बनाए।
इसके बाद बैंक अधिकारियों ने रंजीत के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर रंजीत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि रंजीत के खाते में 5.50 लाख रुपए ट्रांसफर हुए थे। इन्हें उसने खर्च कर लिया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भरतपुर में कच्ची बस्ती के मकानों पर लाल निशान, 3 दिन में हटाने के नोटिस से भड़का आक्रोश; अब चांदपोल गेट पर जुटेंगे लोग
- ड्यूटी पर जाने से पहले ही हो गए थे घायल? अब रेलवे का यह नया नियम बदल देगा सब कुछ
- अस्पतालों का खौफनाक खेल: ‘सिंगल-यूज़’ उपकरणों से हो रहा था इलाज, सरकार का चला हंटर
- जिस स्कूल के लिए परिवार ने दान की जमीन, वहां पहुंचीं पार्षद योगेश्वरी मुदगल; अब समाधि स्थलों को लेकर लिया ये फैसला
- भरतपुर में विकास की ऐसी रफ्तार कि जनता बेहाल! सड़कें खुदीं, पानी दूषित, मच्छरों का हमला… आखिर राहत कब मिलेगी?
- हल्दीराम से तिरुपति ग्रुप तक… उदयपुर में जुटे दिग्गज, खाद्य और डेयरी उद्योग के भविष्य पर मंथन; 500 से अधिक विशेषज्ञ ले रहे हिस्सा
