‘नाम काट दूंगा, हाथ भी नहीं लगाऊंगा…’ ASI का रिश्वत वाला खेल खत्म, ACB ने 10 हजार लेते दबोचा

अलवर में एसीबी ने अरावली विहार थाने के एएसआई शंकर लाल शर्मा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर केस से नाम हटाने और जांच में राहत देने के बदले 25 हजार रुपये मांगने का आरोप है।

अलवर: अलवर में एक आपराधिक मामले में राहत दिलाने का भरोसा देकर रिश्वत मांग रहे पुलिस अधिकारी का खेल आखिरकार खत्म हो गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने अरावली विहार थाने में तैनात सहायक उप निरीक्षक (ASI) शंकर लाल शर्मा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि एएसआई एक युवक का नाम मुकदमे से हटाने, उसके साथ मारपीट नहीं करने और जांच में मदद करने के बदले 25 हजार रुपये की मांग कर रहा था। लगातार दबाव और कथित वसूली से परेशान होकर युवक के परिजनों ने एसीबी का दरवाजा खटखटाया।

‘सुन रहे हो बिनोद…’ बोलते ही छा गए पीएम मोदी, ‘पंचायत’ के कलाकार भी नहीं रोक पाए हंसी

पहले भी ले चुका था पैसे, बाकी रकम के लिए बना रहा था दबाव

एसीबी की जांच में सामने आया कि आरोपी एएसआई परिवादी से पहले ही कुछ राशि ले चुका था। इसके बाद वह शेष रकम के लिए लगातार दबाव बना रहा था। सत्यापन के दौरान यह भी स्पष्ट हुआ कि आरोपी ने पहले चरण में 10 हजार रुपये लेने और बाकी 10 हजार रुपये बाद में लेने की बात कही थी। शिकायत सही मिलने पर एसीबी ने पूरे मामले की गोपनीय निगरानी की और फिर ट्रैप की योजना बनाई। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर गठित टीम ने मंगलवार को भूगोर तिराहा पर जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी एएसआई ने परिवादी पक्ष से 10 हजार रुपये लिए, टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

AI और Data Center का बूम… 2030 तक 1 लाख स्किल्ड प्रोफेशनल्स की होगी जरूरत, करोड़ों की सैलरी वाले नए करियर खुलेंगे

अब खंगाले जा रहे ठिकाने

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही उसके ठिकानों की तलाशी भी ली जा रही है, ताकि आय से अधिक संपत्ति या भ्रष्टाचार से जुड़े अन्य साक्ष्य जुटाए जा सकें।आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एसीबी का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस कार्रवाई के बाद अलवर पुलिस महकमे में भी हलचल तेज हो गई है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

पहली बार वोटर बनने वालों के लिए नई शर्त… अब मां-बाप की ये जानकारी नहीं तो अटक जाएगा आवेदन, चुनाव आयोग ने ऑनलाइन प्रक्रिया बदली, फॉर्म-6 में जोड़ा नया घोषणा-पत्र

दवा खरीदने से पहले पढ़ लें ये खबर! सरकार ने 39 जरूरी दवाओं की कीमत तय की, अब MRP से ज्यादा वसूली नहीं; डायबिटीज, BP और दिल के मरीजों को बड़ी राहत | यहां देखें पूरी लिस्ट

लेंस पहनकर सो गए? सुबह उठते ही हो सकती है जिंदगी की सबसे बड़ी गलती | डॉक्टर बोले- 5 मिनट की जल्दबाजी आंखों की रोशनी तक छीन सकती है

क्या हाई BP बदल सकता है आपका स्वभाव? | नई स्टडी का दावा- दिल ही नहीं, दिमाग और पर्सनैलिटी पर भी पड़ सकता है असर

मुसीबत में हैं तो याद रखें सिर्फ 5 अंक… 14490 | महिलाओं के लिए 24 घंटे खुली रहेगी मदद की लाइन, शिकायत से काउंसलिंग तक मिलेगी सहायता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *