‘सुन रहे हो बिनोद…’ बोलते ही छा गए पीएम मोदी, ‘पंचायत’ के कलाकार भी नहीं रोक पाए हंसी

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेब सीरीज ‘पंचायत’ के कलाकारों से मुलाकात की। ‘सुन रहे हो बिनोद…’ डायलॉग बोलकर उन्होंने माहौल खुशनुमा बना दिया, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

नई दिल्ली: वेब सीरीज ‘पंचायत’ के चर्चित किरदारों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात का एक दिलचस्प पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जब ‘पंचायत’ के कलाकार प्रधानमंत्री से मिले, तो माहौल औपचारिक नहीं बल्कि बेहद हल्का-फुल्का और आत्मीय नजर आया।

सबसे खास पल तब आया, जब प्रधानमंत्री ने मुस्कुराते हुए सीरीज का चर्चित डायलॉग ‘सुन रहे हो बिनोद…’बोल दिया। यह सुनते ही वहां मौजूद कलाकारों के चेहरे खिल उठे और पूरा माहौल ठहाकों से गूंज गया।

‘बिनोद’ को नाम से पुकारा, कलाकार रह गए हैरान

सीरीज में बिनोद का किरदार निभाने वाले अभिनेता अशोक पाठक और भूषण (बनरकास) की भूमिका निभाने वाले दुर्गेश कुमार से प्रधानमंत्री ने बेहद सहज अंदाज में बातचीत की। उन्होंने अशोक पाठक को उनके किरदार के नाम से संबोधित किया और मजाकिया लहजे में पूछा, “पंचायत सुनता है कि नहीं सुनता है?”

कलाकारों के मुताबिक, यह पल उनके लिए पूरी तरह अप्रत्याशित था और उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि देश के प्रधानमंत्री उनसे इतनी सहजता और हास्य के साथ मिलेंगे।

‘ह्यूमर और याददाश्त कमाल की है’

अशोक पाठक ने मुलाकात को यादगार बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का हास्यबोध और लोगों से जुड़ने का अंदाज उन्हें बेहद प्रभावित कर गया। उन्होंने कहा कि बातचीत इतनी सहज थी कि किसी तरह का औपचारिक दबाव महसूस ही नहीं हुआ। उनके शब्दों में, यह अनुभव किसी बड़े सम्मान से कम नहीं था।

सोशल मीडिया पर भी छाई मुलाकात

इस मुलाकात का जिक्र सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी किया गया, जहां प्रधानमंत्री द्वारा ‘सुन रहे हो बिनोद…’ कहने वाला पल लोगों को खूब पसंद आया। ‘पंचायत’ के लोकप्रिय डायलॉग को प्रधानमंत्री के अंदाज में सुनकर फैंस भी इस मुलाकात की जमकर चर्चा कर रहे हैं।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

पहली बार वोटर बनने वालों के लिए नई शर्त… अब मां-बाप की ये जानकारी नहीं तो अटक जाएगा आवेदन, चुनाव आयोग ने ऑनलाइन प्रक्रिया बदली, फॉर्म-6 में जोड़ा नया घोषणा-पत्र

दवा खरीदने से पहले पढ़ लें ये खबर! सरकार ने 39 जरूरी दवाओं की कीमत तय की, अब MRP से ज्यादा वसूली नहीं; डायबिटीज, BP और दिल के मरीजों को बड़ी राहत | यहां देखें पूरी लिस्ट

लेंस पहनकर सो गए? सुबह उठते ही हो सकती है जिंदगी की सबसे बड़ी गलती | डॉक्टर बोले- 5 मिनट की जल्दबाजी आंखों की रोशनी तक छीन सकती है

क्या हाई BP बदल सकता है आपका स्वभाव? | नई स्टडी का दावा- दिल ही नहीं, दिमाग और पर्सनैलिटी पर भी पड़ सकता है असर

मुसीबत में हैं तो याद रखें सिर्फ 5 अंक… 14490 | महिलाओं के लिए 24 घंटे खुली रहेगी मदद की लाइन, शिकायत से काउंसलिंग तक मिलेगी सहायता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *