रांची
राजस्थान के जयपुर में 14682 करोड़ रुपए का गबन करने वाली आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के खिलाफ झारखंड में भी जानकारी जुटाई जा रही है। सीआइडी ने सभी जिलों के एसपी से उक्त कंपनी के विरुद्ध जांच संबंधित रिपोर्ट मांगी है।
सीआइडी झारखंड के एसपी ने सभी जिलों के एसएसपी-एसपी से पत्राचार कर इस मामले में गहराई से जांच करने व विधि सम्मत आवश्यक कार्रवाई करते हुए जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है। आपको बता दें कि आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी ने कई शहरों में अपनी शाखा खोलकर वहां के निवेशकों को अधिक ब्याज का लालच देकर चूना लगाया है। झारखंड में भी इस कंपनी ने लोगों को चूना लगाया है।
ईडी जब्त कर चुका 1854.97 करोड़ की चल-अचल संपत्ति आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी के खिलाफ ईडी भी अनुसंधान कर रहा है। ईडी ने अब तक इस सोसाइटी से जुड़े 1854.97 करोड़ की चल-अचल संपत्ति को जब्त किया है। इस कंपनी के विरुद्ध वर्ष 2019 में ईडी ने 50 हजार पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया था, जिसमें 124 से ज्यादा आरोपित बनाए गए थे। इनमें कंपनी के राहुल मोदी, मुकेश मोदी, प्रियंका मोदी, आदर्श समूह, आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी व उसके निदेशकों को आरोपित किया गया था। मामले का अनुसंधान अभी जारी है।
अब तक राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, नई दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र व हरियाणा में इस सोसायटी के खिलाफ घोटाले के सबूत मिल चुके हैं। अब झारखंड में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
- किसकी सीट बचेगी, किसका सपना टूटेगा? पंचायत चुनाव से पहले सबसे बड़ा फैसला फिर अटका
- हिन्दी पर मंथन से लेकर प्रतिभाओं के सम्मान तक… एमएसजे कॉलेज में हिन्दी दिवस पर दिखा भाषा के प्रति उत्साह | प्रतियोगिताओं के विजेता भी हुए सम्मानित
- छात्रवृत्तियों की जानकारी से लेकर स्वच्छता के संदेश तक, छात्राओं को मिला जागरूकता का पूरा डोज | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान माला
- राखी बांधने से पहले हुई सप्त ऋषियों की पूजा, फिर भाइयों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र | ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज ने निभाई अनूठी परंपरा
- Rajasthan Prosecution Service: 192 सहायक निदेशकों की वरिष्ठता सूची सामने आई, अब 15 दिन में आपत्ति का मौका | 1 अप्रैल 2026 से तय होगी वरिष्ठता की तस्वीर; यहां देखें पूरी लिस्ट
- 60 सेकंड में 42 लाख साफ, जयपुर में बैंक के बाहर पिस्टल तानकर लूट, पहले से तैयार थे दोनों बदमाश
