नई दिल्ली
राजस्थान में IT की छापेमारी के दौरान एक कांग्रेस नेता के करीब 50 करोड़ की Black Money मिली है। छापेमारी के दौरान आयकर विभाग ने इस कांग्रेस नेता के यहां 2.31 करोड़ कैश और 2.48 करोड़ की ज्वैलरी जब्त की है। यह जानकारी केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने दी। केंद्रीय एजेंसी ने बताया कि 28 अक्टूबर को की गई कार्रवाई के दौरान 33 ठिकानों की तलाशी ली गई थी।
सीबीडीटी ने यहां जारी बयान में बताया, ‘‘ तलाशी के दौरान दस्तावेजी सबूत प्राप्त हुए और इस दौरान बेनामी नकदी की मिली रसीद से संकेत मिला कि इस राशि का इस्तेमाल जमीन खरीदने में भी किया गया।’’
केंद्रीय एजेंसी ने बताया, ‘‘बालू की नकद बिक्री के सबूत मिले…इनके विश्लेषण से पता चला कि इससे प्राप्त नकदी का लेखाजोखा बही खाते में नहीं दर्ज किया गया था।’’
आयकर विभाग ने यह छापा श्रीगंगानगर के कांग्रेस नेता अशोक चांडक और बिल्डर समूह रिद्धि सिद्धि ग्रुप के 33 ठिकानों पर मारा था। यह कार्रवाई करीब सप्ताहभर चली। आयकर की छापेमारी में 50 करोड़ रुपए की ब्लैक मनी की जानकारी सामने आई है। आयकर विभाग ने 2.31 करोड़ की नकदी और 2.48 करोड़ की ज्वैलरी जब्त की है।
मानी अघोषित आय
आयकर विभाग की इस कार्रवाई के दौरान संबंधित ग्रुप ने 35 करोड़ की अघोषित आय मानकर उस पर इनकम टैक्स देने की पेशकश भी की। लेकिन आयकर विभाग का यह मानना है कि अघोषित आय 50 करोड़ से ज्यादा है। इसलिए फिलहाल पेशकश मंजूर नहीं की गई है। कांग्रेस नेता और बिल्डर ग्रुप से जुड़ी कंपनियों का शराब, सैंड माइनिंग और रियल एस्टेट का कारोबार है।
बेहिसाब नकदी लेने और जमीन खरीदने के दस्तावेज भी मिले
आयकर कार्रवाई के दौरान बेहिसाब नकदी लेने और उससे जमीन खरीदने के दस्तावेज भी मिले हैं। बजरी की बिक्री से मिलने वाली नकदी को अकाउंट बुक में नहीं दिखाकर अलग रजिस्टर में हिसाब रखा जा रहा था। उस हिसाब के दस्तावेज भी मिले हैं। नकद बिक्री को अकाउंट बुक में दर्ज नहीं किया जा रहा था। आरोप है कि यह सब टैक्स चोरी के लिए किया गया है। आयकर टीमें इन दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है।
वास्तविक आय और इनकम टैक्स रिटर्न में फर्क
कांग्रेस नेता के शराब, रियल एस्टेट और मेडिकल सहित कई कारोबार से होने वाली वास्तविक आय और इनकम टैक्स रिटर्न में दिखाई गई आय में अंतर पाया गया था। इनकम टैक्स की प्रारंभिक जांच में गड़बड़ी पाए जाने के बाद छापे मारे गए थे। मुंबई आयकर की टीम ने राजस्थान टीम को कुछ इनपुट दिया था, जिसके बाद एक साथ इतने बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
