नई दिल्ली
बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित करने का ऐलान केंद्र सरकार ने किया है। सरकार ने ठाकुर की 100वीं जयंती से एक दिन पहले यह ऐलान किया। कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने के ऐलान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुझे इस बात की बहुत प्रसन्नता हो रही है कि भारत सरकार ने सामाजिक न्याय के पुरोधा महान जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
मुझे इस बात की बहुत प्रसन्नता हो रही है कि भारत सरकार ने समाजिक न्याय के पुरोधा महान जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। उनकी जन्म-शताब्दी के अवसर पर यह निर्णय देशवासियों को गौरवान्वित करने वाला है। पिछड़ों और वंचितों के उत्थान के लिए कर्पूरी… pic.twitter.com/hRkhAjfNH3
— Narendra Modi (@narendramodi) January 23, 2024
कर्पूरी ठाकुर का जन्म बिहार के समस्तीपुर जिले में हुआ था। उन्होंने दो बार मुख्यमंत्री के रूप में बिहार की जनता की सेवा की। ठाकुर को ‘जननायक’ के नाम से भी जाना जाता है, उन्हें पिछड़ी जातियों का नेता के रूप में जाना जाता था। वह पिछड़ी जातियों को एकजुट करने वाले पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने नवंबर 1978 में बिहार में सरकारी सेवाओं में उनके लिए 26 फीसदी आरक्षण की वकालत की थी।1990 के दशक में अन्य पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी के आरक्षण के लिए मंडल आयोग की सिफारिशों के कार्यान्वयन का रास्ता तैयार हुआ था।
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
1 लाख 30 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया समग्र शिक्षा अभियान का JEN
अयोध्या से लौटते ही PM मोदी ने किया ये बड़ा ऐलान
बैंक क्लर्क का बदल जाएगा अब पदनाम, इस नाम से जाने जाएंगे | कामकाज में भी बढ़ोतरी का प्रस्ताव
ये रहा नए साल का इनकम टैक्स कैलेंडर, नोट कर लीजिए टैक्स से जुड़े कामों की डेट
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें