विधानसभा चुनाव के दौरान निष्पक्ष, स्वतंत्र व भयमुक्त मतदान के संदेश के साथ वैर विधानसभा क्षेत्र के वैर एवं भुसावर कस्बे में संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा, भरतपुर आईजी रेंज रूपिंदर सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बंधु एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा, वैर थाना प्रभारी विनोद कुमार के निर्देशन में फ्लैग मार्च किया गया।
‘नई हवा’ की खबरोंको Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
सीआरपीएफ व पुलिस के जवान के जवानों ने फ्लैगमार्च में भाग लिया। इस दौरान अधिकारियों ने आमजन से संवाद कर क्षेत्र में सभी मतदाताओं से 25 नवंबर को वोट डालने, महिलाओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करने एवं घर से बाहर गए परिजनों को मतदान दिवस पर बुलाकर मतदान करने की अपील की।
उपखंड अधिकारी वैर ललित मीना एवं भुसावर एसडीएम हेमराज गुर्जर सहित पुलिस व प्रशाशन के संबंधित अधिकारीगण फ्लैगमार्च में मौजूद रहे। कस्बा के मुख्य मार्गो से होकर फ्लैग मार्च निकाला गया। जिसका समापन पुलिस थाने पर हुआ।