नई दिल्ली
सुप्रीम कोर्ट में करीब दो साल बात जजों का कोटा अब पूरा हो गया है। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के लिए दो और जजों के नामों को हरी झंडी दे दी। इसके साथ हे अब सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या अपनी फूल स्ट्रेंथ के साथ 34 हो गई है।
आपको बता दें कि इसके पहले सुप्रीम कोर्ट में 34 जजों की पूरी क्षमता सितंबर 2019 से नवंबर 2019 के दौरान थी। इसके बाद से फरवरी 2023 तक जजों के पद खाली ही रहे। अब केंद्र ने जिन दो जजों के नाम को हरी झंडी दी है उनमें इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस राजेश बिंदल और गुजरात हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अरविंद कुमार हैं। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट में जजों का कोटा पूरा हो गया है।
As per the provisions under the Constitution of India, Hon’ble President of India has appointed the following Chief Justices of High Courts as Judges of the Supreme Court. My best to them.
1.Rajesh Bindal, Chief Justice, Allahabad HC.
2.Aravind Kumar, Chief Justice, Gujarat HC— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) February 10, 2023
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दी शुभकामनाएं
नए जजों के नाम की जानकारी केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट करते हुए दी। उन्होंने लिखा- “भारतीय संविधान के प्रावधानों के तहत राष्ट्रपति ने हाईकोर्ट्स के जजों राजेश बिंदल और अरविंद कुमार को सुप्रीम कोर्ट के रूप में नियुक्त किया है। मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।”
इसके पहले सरकार ने कॉलेजियम की सिफारिश के आधार पर 5 फरवरी को ही 5 जजों के नाम पर मुहर लगाई थी। इसके बाद पांचों जजों ने 6 फरवरी को शपथ ली। बाकी बचे दो जजों के नाम पर 10 फरवरी को मंजूरी दी गई।
नोट:अपने मोबाइल पर ‘नई हवा’की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम और सिटी लिखकर मैसेज करें
शराब की दुकान चलने देने के लिए SHO और हैड कांस्टेबल ने मांगे 30 हजार, ACB ने 25 हजार लेते हुए दबोचा
रेलवे के 82 साल के रिटायर कर्मचारी ने 32 साल पहले ली थी 100 रुपए की घूस, कोर्ट से अब ये आया फैसला
शाबाश! जबरन KISS किया तो गुस्साई महिला ने युवक का होंठ ऐसे चबा डाला कि अलग हो गया
डाकघर की इस स्कीम में आपका पैसा हो जाएगा डबल, सरकार ने बढ़ा दिया है अब ब्याज | यहां जानिए डिटेल
