दौसा
सरकार की कर्मचारी विरोधी दमनकारी नीति के खिलाफ अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) जिला दौसा इकाई के बैनर तले सैकड़ों कर्मचारी शुक्रवार को सड़क पर उतरे और जिला कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। और सरकार पर कर्मचारी हितों के प्रति संवेदनहीनता का रवैया अपनाने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री के नाम 15 सूत्री मांग पत्र भी उप जिला कलेक्टर को सौंपा गया।
धरना प्रदर्शन कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष भगवान वर्मा और जिला संयोजक एनआर बालोत की अध्यक्षता में दिया गया। धरने को संबोधित करते हुए महासंघ एकीकृत के प्रदेश प्रवक्ता पुरुषोत्तम ने कहा कि वर्तमान सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार संविदा निविदा ठेका प्लेसमेंट सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, सहयोगिनी, नियमित कर्मचारियों की मांगों को लेकर संवेदनहीन बनी हुई है।उन्होंने बताया कि यदि समय रहते सरकार ने पार्टी की घोषणा पत्रों में किए गए वादे को पूरा नहीं किया तो प्रदेश का कर्मचारी सरकार के खिलाफ प्रदेश व्यापी आंदोलन के लिए मजबूर होगा।
जिलाध्यक्ष भगवान वर्मा ने कहा कि अब सीधी उंगली से घी निकलता हुआ नजर नहीं आ रहा है। वर्तमान सरकार अहिंसात्मक आंदोलन को कर्मचारियों की कमजोरी समझ कर बहुत बड़ी गलती कर रही है। जिला संयोजक एनआर बालोत ने कहा कि वर्तमान सरकार आपसी गुटबाजी में बैठकर वार्ता के नाम पर कर्मचारियों की मांगों पर घड़ियाली आंसू बहा कर मरहम लगाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का कर्मचारी वर्तमान सरकार की हर नीति रीति से भली-भांति परिचित हो चुका है। अब प्रदेश के नियमित कर्मचारी सरकार के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होगा।
लॉ के प्रोफ़ेसर साहब ने स्टूडेंट्स को ऐसे सिखाया सबब
इस अवसर पर अशोक भागोती जिला प्रवक्ता महासंघ, वंदना कवर आंगनबाड़ी सहायिका जिला अध्यक्ष, धर्मपाल मीणा जिला अध्यक्ष राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन, हनुमान प्रसाद गुप्ता व्याख्याता रेसला संघ, बीपी सिंह नरूका प्रदेश अध्यक्ष विद्यालय सहायक, कमलेश कुमार तिवारी जिला अध्यक्ष शारीरिक शिक्षक संघ, सीपी सैनी आर पी एस सी फॉर्म, दिनेश मीणा जिलाध्यक्ष विद्यालय सहायक, देवी सहाय मीणा जिला अध्यक्ष राधाकृष्णन, भरत लाल मीणा जिला अध्यक्ष प्रबोधक संघ, मुरारी लाल मीणा जिला अध्यक्ष न्याय कर्मचारी संघ, जागीरदार मीणा शिक्षक संघ अरस्तु , शिंभू दयाल लंगडी, दयाराम खटाना, हरिसिंह कालेड़ा शिक्षक संघ अरस्तु, प्रेम प्रकाश कार्यकारी जिलाध्यक्ष शिक्षक संघ, प्रवीण बानो जिलाध्यक्ष आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संघ, कजोड़ मीणा शिक्षक संघ शेखावत जिला अध्यक्ष, विनोद बिहारी मीणा शिक्षक संघ सियाराम जिलाध्यक्ष, बलवीर सिंह गुर्जर जिलाध्यक्ष प्राथमिक माध्यमिक शिक्षक संघ, नारसिंह मीणा चिकित्सा विभाग महेंद्र मीणा जिलाध्यक्ष चिकित्सा विभाग, हजारी लाल मीणा शिक्षक संघ अरस्तु, गोवर्धन सिंह प्रदेश कार्यालय प्रभारी, बाबूलाल बेरवा जिलाध्यक्ष जलदाय विभाग, रामकिशन पटेल जिला अध्यक्ष इंटक, फूलचंद बेनीवाल जिलाध्यक्ष शिक्षक संघ अंबेडकर, राधा किशन चिकित्सा विभाग जिला महामंत्री, सतीश मीणा कार्यकारी जिलाध्यक्ष जिला चिकित्सालय, महेंद्र मीणा जिलाध्यक्ष आर एन ए, दीपक शर्मा प्रेरक संघ कार्यकारी जिलाध्यक्ष, वंदना कंवर, रेखा शर्मा जिलाध्यक्ष आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्र आदि ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जिला कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया।
नोट:अपने मोबाइल पर ‘नई हवा’ की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम और सिटी लिखकर मैसेज करें
लॉ के प्रोफ़ेसर साहब ने स्टूडेंट्स को ऐसे सिखाया सबब
इस राज्य में निकलीं असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर बम्पर भर्तियां
Big Question: क्या महिलाओं के शव का पोस्टमार्टम पुरुष डॉक्टर कर सकता है? | जज ने दिया यह निर्देश
