नई दिल्ली
रेलवे के लाखों कर्मचारी ऐसे हैं जो अपने कार्यस्थल पर स्वास्थ्य सम्बन्धी खतरों से जूझ रहे हैं। ये वो कर्मचारी हैं जो ट्रेक पर, कारखानों और अनुरक्षण शेड में कार्य कर रहे हैं। अपने कार्यस्थल पर काम करते हुए उनको डीजल निकास, शोर और कंपन के बीच स्वास्थ्य संबंधित चुनौतियां मिल रही हैं। लेकिन उनको इन सब चुनौतियों से निपटने के लिए उच्च गुणवत्ता वाले उपकरण नहीं मिल रहे।
ऐसे कर्मचारियों को प्राय: खांसी, सांस लेने में दिक्कत, एकाग्रता भंग, अनिद्रा और रक्त दबाव जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। ट्रैक पर काम करने वाले कर्मचारियों की समस्या सर्दी के दिनों में ज्यादा बढ़ जाती है। यही वजह है कि सर्दी शुरू होते ही पेट्रोलिंग के लिए प्राय: दो-दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है। स्थिति ये है कि अनुरक्षण कार्य के दौरान हर साल रेल पथ अनुरक्षक (गैंगमैन) के पद पर कार्यरत कर्मचारियों की मौत तक हो जाती है। देशभर में पिछले करीब आठ महीने में तीन दर्जन से ज्यादा गैंगमैन की ट्रैक पर काम करते समय मौत हो चुकी है।
गैंगमैनों की मौत की स्थिति
- 2016-17 – 86
- 2017-18- 103
- 2018-19-83
- 2019-20-94
- 2020-21-50
- 2021 से अब तक- करीब तीन दर्जन
दूसरी श्रेणी में करना पड़ रहा मर्ज
स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव यहां तक पड़ रहा है कि सेफ्टी श्रेणी के कर्मचारियों का काम तक बदलना पड़ रहा है। कई मंडलों में लोको पायलट और गार्ड को गंभीर बीमाारियां होने के कारण दफ्तर का कार्य कराया जा रहा है। यानी उनको दूसरी श्रेणी में मर्ज किया जा रहा है। कई रनिंग कर्मचारियों को दूसरे विभागों में शिफ्ट करना पड़ा है। रेलवे में अनिद्रा और रक्त दवाब के कारण मधुमेह और उच्च रक्तचाप से ग्रसित कर्मचारियों की संख्या बढ़ रही है।
दो-दो ट्रेकमैन पेट्रोलिंग करते हैं, लेकिन प्रतिकूल मौसम से बचाव के लिए मिलने वाले जूते, रेनकोट और अन्य सामान की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें आती हैं। ट्रेक पर कर्मचारी विपरीत परिस्थितियों में कार्य करते हैं। रेलवे यूनियन कई बार इस मुद्दे को उठा चुकी हैं, लेकिन ऐसी शिकायतों का निवारण नहीं हो रहा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 28 करोड़ कैश, 15 किलो सोना और गिनते-गिनते 5 मशीनें खराब, बीरभूम में छापे ने खोला करोड़ों के खजाने का राज | 49 करोड़ की बरामदगी से बंगाल में सियासी भूचाल, आरोपी ने बताई रकम की पूरी कहानी
- आधी रात ATM पर धावा, कैश बॉक्स तक पहुंच गए चोर… तभी गश्ती पुलिस की आहट ने बिगाड़ा पूरा खेल | जयपुर में PNB ATM लूट की कोशिश नाकाम
- दौसा में उद्योग लगाने का सुनहरा मौका | RFC का मेगा कैंप कल, ₹5 करोड़ तक ऋण और ब्याज में बड़ी राहत मिलेगी
- MPUAT में गुरु पूर्णिमा पर गूंजा गुरु वंदन का संदेश | विद्यार्थियों ने कविता, भाषण और विचारों से जताया गुरुजनों के प्रति सम्मान
- पूंछरी का लोठा ब्रजभाषा के रस में सराबोर | मुकुट मुखारविंद पर गूंजे कृष्ण, गुरु और राष्ट्रभक्ति के स्वर, ‘ब्रज लोक बांसुरी’ का हुआ विमोचन
- सुप्रीम कोर्ट में नहीं चली सुक्खू सरकार की दलील | कर्मचारियों की वरिष्ठता पर बना कानून रद्द, हाईकोर्ट के फैसले पर लगी मुहर
- जयपुर की सड़क पर मौत का तांडव | बीच रास्ते युवक का मर्डर, 42 मिनट में चारों हत्यारे गिरफ्तार
- राजस्थान के उद्योगों के लिए खुलेंगे अमेरिका के दरवाजे | RCCI में अमेरिकी दूतावास की टीम ने बताए निवेश, स्टार्टअप और IPR के नए अवसर
- जयपुर कलेक्ट्रेट में दिनदहाड़े रिश्वत का खेल बेनकाब | ADM के PA को ₹1 लाख लेते दबोचा, गुलाबी हुए हाथ तो खुल गई पूरी पोल
- गुरु महिमा …
