जयपुर
राजस्थान पुलिस के 8 IPS, 10 RPS समेत 66 पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मचारियों को डीजीपी डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। महानिदेशक पुलिस एमएल लाठर 29 नवम्बर सोमवार को इन चुने गए पुलिसकर्मियों को उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए डीजीपी प्रशस्ति पत्र व रोल देकर सम्मानित करेंगे। समारोह पुलिस मुख्यालय परिसर में सोमवार को आयोजित किया जाएगा।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध रवि प्रकाश ने बताया कि सम्मान समारोह के दौरान 8 आईपीएस, एक अतिरिक्त निदेशक प्रचार, एक उप निदेशक स्वास्थ्य, 10 आरपीएस, 2 निजी सचिव, 9 पुलिस निरीक्षक व कंपनी कमांडर, 3 उप निरीक्षक व प्लाटून कमांडर,, 2-2 मंत्रालयिककर्मी व हेड कांस्टेबल एवं 28 कांस्टेबल को डीजीपी प्रशस्ति पत्र व रॉल प्रदान किया जाएगा।
ये हैं 8 आईपीएस
8 आईपीएस को डीजीपी प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इनमें एडिशनल डीजीपी पुनर्गठन एवं नियम संजीव कुमार नार्जारी, आईजी इंटेलीजेंस रूपिंदर सिंघ, डीआईजी कार्मिक गौरव श्रीवास्तव, एडिशनल कमिश्नर द्वितीय जयपुर हैदर अली जैदी, डीआईजी सीआईडी सीबी अनिल कुमार टॉक, एसपी जयपुर ग्रामीण मनीष अग्रवाल, एसपी कोटा शहर गौरव यादव एवं एसपी प्रशिक्षण पीटीसी जयपुर दौलतराम अटल
इन दस आरपीएस का होगा सम्मान
इसी तरह समारोह में 10 आरपीएस को सम्मानित किया जाएगा। इनमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल, ज्ञान चंद यादव, भरत लाल मीणा, सौरभ कोठारी, ललित किशोर एवं पुलिस उप अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, रामानंद शर्मा, सूर्यवीर सिंह राठौड़, नरेंद्र कुमार व अमीर हसन हैं।
जनसंपर्क व स्वास्थ्य सेवा के अधिकारी को मिलेगा डीजीपी का सम्मान
अतिरिक्त निदेशक प्रचार पुलिस मुख्यालय गोविंद पारीक एवं उप निदेशक स्वास्थ्य डॉक्टर सुनील पूनिया को डीजीपी का सम्मान दिया जाएगा। निजी सचिव व मंत्रालयिक सेवा के 4 लोगों को डीजीपी का सम्मान मिलेगा। इनमें अतिरिक्त निजी सचिव पुलिस मुख्यालय मुरारी लाल गुप्ता, डीजीपी के निजी सहायक बनवारी लाल शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी अनुभाग प्रथम नेमीचंद शर्मा एवं सूचना सहायक एससीआरबी श्रीमती प्रकाश कंवर शेखावत हैं।
9 पुलिस निरीक्षक एवं कंपनी कमांडर
पुलिस निरीक्षक धीरज वर्मा, कामरान खान, राम सिंह नाथावत, शिवदास मीणा, पूनम चौधरी, विक्रांत शर्मा एवं कंपनी कमांडर दीपक जोशी, सीताराम बुनकर एवं वीना कुमारी हैं। इसके साथ ही तीन उप निरीक्षक व प्लाटून कमांडर एवं 2 हेड कांस्टेबल, प्लाटून कमांडर मुकेश कुमार व उपनिरीक्षक रामकिशोर शर्मा एवं उपनिरीक्षक प्रोबेशनर विजय मीणा तथा हेड कांस्टेबल जगदीश प्रसाद जाट व महावीर प्रसाद यादव को भी सम्मानित किया जाएगा।
28 कांस्टेबल एवं कॉन्स्टेबल चालक
अशोक सिंह, अशोक कुमार रावत, भागीरथ मीणा, भंवर लाल, भूपेंद्र कुमार, गुमान सिंह, हेमराज राजावत, हनुमान चौधरी, जितेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार, लालाराम, मुकेश कुमार गुर्जर, मुनेश कुमार, महेंद्र कुमार, मही राम, महेश कुमार, नारायण लाल, नरेंद्र सिंह, ओम प्रकाश, प्रताप सिंह, राजेंद्र कुमार शर्मा, रामचंद्र, सुभाष चंद्र वर्मा, सुरेश कुमार यादव, सोमपाल सिंह, सुरेश चंद गुर्जर, सुरेश कुमार एवं उमेश चंद्र दीक्षित हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- सरकारी बैंक अधिकारियों को बड़ा झटका या राहत? PLI स्कीम पर सरकार ने लगाई रोक | 19 नवंबर 2024 की व्यवस्था अब ठंडे बस्ते में, नए फॉर्मूले पर यूनियनों से होगी बातचीत
- दौसा में हरियाली का संदेश, मंदिर परिसर से महिला थाने तक रोपे पौधे
- छह महीने की शादी… फिर पत्नी के शव के साथ ऐसी हैवानियत, पढ़कर कांप उठेगा कलेजा | फ्रिज में रखे थे शरीर के टुकड़े, उसी कमरे में खाना खाता रहा पति; बदबू ने खोला खौफनाक राज
- बाजार जाने निकली थीं सात महिलाएं, अचानक सिर पर आ गिरा मौत का मलबा | भरतपुर में दीवार ढहने से एक की मौत, 6 घायल; CM भजनलाल अस्पताल पहुंचे
- पहली बार वोट डालने वालों के लिए खास पहल, EVM की समझ के साथ युवाओं ने जाना एक वोट का मतलब | प्रश्न प्रतियोगिता आयोजित
- 35 साल पूरे, अब लोक मंथन के जरिए सांस्कृतिक विरासत को जगाने की तैयारी | भरतपुर में अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर 27 सितंबर की रथ यात्रा का ऐलान
- वैर नगरपालिका चुनाव में 134 प्रत्याशियों की एंट्री, मुकाबला हुआ त्रिकोणीय | निर्दलीयों की बढ़ी ताकत, अब वार्डों के वोटर तय करेंगे किसकी बनेगी सरकार
- 11 महीने बाद राजस्थान हाईकोर्ट को मिला नियमित चीफ जस्टिस | शपथ लेते ही जोधपुर रवाना हुए संजय के. अग्रवाल, सादगी भी चर्चा में
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
