देवरिया
उत्तर प्रदेश के देवरिया के बरहज क्षेत्र के चकरा नोनार गांव में भूमि विवाद में मंगलवार की सुबह दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना में छह लोग घायल हैं। वारदात की सूचना मिलते ही एसपी समेत अन्य पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए।
गांव में सीओ के नेतृत्व में पांच थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है। मौके से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त रिवाल्वर, एक कट्टा व कारतूस भी बरामद किया है। कुछ लोग हिरासत में भी लिए गए हैं। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया है। इसको देखते हुए गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सीओ देवानंद के नेतृत्व में बरहज, भलुअनी, मदनपुर, एकाैना, मईल, खुखुंदू थाने की पुलिस के साथ ही पीएसी तैनात कर दी गई है।
मामला बरहज थाना क्षेत्र के चकरा नोनार गांव का है। पुलिस मामले के पीछे जमीन का विवाद बता रही है। चकरा नोनार गांव के रहने वाले लालधारी यादव का उनके पड़ोसी हंसनाथ से काफी समय से भूमि विवाद है। लालधारी के भाई लल्लन यादव का पिछले दिनों निधन हो गया था। 25 नवंबर को उनका ब्रह्मभोज है। उसके लिए लालधारी के बेटे कोकिल (40) और रमेश (39) परिजनों के साथ मंगलवार की सुबह घर के आसपास सफाई कर रहे थे। उसी दौरान हंसनाथ के परिवार से उनका विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि कहासुनी के दौरान ही हंसनाथ का बेटा बैजनाथ व अन्य ने लाइसेंसी बंदूक व अवैध असलहे से लालधारी के परिवार पर हमला बोल दिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मंगलवार सुबह पहले दो पक्षों में विवाद शुरू हुआ। उसके बाद दोनों तरफ से पथराव होने लगा। कुछ देर बाद दूसरे पक्ष ने घर में घुस कर ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिसमें रमेश यादव और कोकिल यादव की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं, बेचू यादव, राजाराम यादव, देवतानंद यादव और अंकित यादव घायल हो गए। जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली। साथ ही दो घायलों की स्थिति गम्भीर होने पर उन्हें उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
- किसकी सीट बचेगी, किसका सपना टूटेगा? पंचायत चुनाव से पहले सबसे बड़ा फैसला फिर अटका
- हिन्दी पर मंथन से लेकर प्रतिभाओं के सम्मान तक… एमएसजे कॉलेज में हिन्दी दिवस पर दिखा भाषा के प्रति उत्साह | प्रतियोगिताओं के विजेता भी हुए सम्मानित
- छात्रवृत्तियों की जानकारी से लेकर स्वच्छता के संदेश तक, छात्राओं को मिला जागरूकता का पूरा डोज | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान माला
- राखी बांधने से पहले हुई सप्त ऋषियों की पूजा, फिर भाइयों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र | ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज ने निभाई अनूठी परंपरा
- Rajasthan Prosecution Service: 192 सहायक निदेशकों की वरिष्ठता सूची सामने आई, अब 15 दिन में आपत्ति का मौका | 1 अप्रैल 2026 से तय होगी वरिष्ठता की तस्वीर; यहां देखें पूरी लिस्ट
- 60 सेकंड में 42 लाख साफ, जयपुर में बैंक के बाहर पिस्टल तानकर लूट, पहले से तैयार थे दोनों बदमाश
- दर्द को शब्दों का बोझ क्यों देना, जब प्रभु की शरण है रास्ता
