शाहजहांपुर
शाहजहांपुर वकील हत्याकांड का पुलिस ने 5 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। इस हत्याकांड का आरोपी भी सामने आ गया है और इसकी वजह भी सामने आ गई है। इस मामले में जिस आरोपी को पुलिस ने पांच घंटे बाद ही दबोचा है, वह भी वकील ही है आरोपी वकील ने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने यह जानकारी दी।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सोमवार दोपहर करीब बारह बजे दिनदहाड़े कोर्ट के अंदर घुस कर शहर के जलालाबाद इलाके के निवासी वकील भूपेन्द्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह थाना सदर बाजार स्थित तीसरी मंजिल में बने ACJM ऑफिस गए थे। आरोपी ने वकील को पीछे से सिर में गोली मारी। इसके बाद वह तमंचा मौके पर छोड़कर भाग निकला। भूपेन्द्र सिंह काफी समय से स्थानीय कोर्ट में वकालत कर रहे थे।
सोमवार को वह रोज की तरह कोर्ट पहुंचे और करीब 11: 30 से 12 बजे के बीच वह न्यायिक भवन की तीसरी मंजिल पर स्थित कार्यालय में मुकदमों के बारे में जानकारी लेने गए थे। तभी अचानक गोली चलने की आवाज से हुई और कोर्ट में मौजूद कर्मचारियों ने जब जाकर देखा तो वहां भूपेंद्र सिंह खून से लथपथ जमीन पर पड़ मिले थे। उनके सिर में गोली लगी थी।
आरोपी बोला; उसके खिलाफ 24 मुकदमे दर्ज करा दिए, इसलिए मौत के घाट उतारा
ए़़डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि दोनों वकीलों के बीच में मुकदमा चल रहा था। पुलिस ने मुख्य आरोपी साथी वकील सुरेश कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि मृतक वकील ने उसके खिलाफ 24 मुकदमे दर्ज करा दिए थे। इसलिए परेशान होकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उन्होंने बताया कि हत्या पुराने विवाद को लेकर हुई है।
3 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
इस बीच मामले में लापरवाही बरतने पर 3 पुलिसकर्मियों को भी सस्पेंड कर दिया गया है। सदर बाजार थाने के कोर्ट परिसर में यह घटना घटित हुई थी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
- बस ऑपरेटरों ने फिर थामा मेघराज मुखिया का हाथ | लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
- हाईवे पर ‘हफ्ता वसूली’ का खेल | ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों से महीने की बंधी लेते ट्रैफिक इंचार्ज एसीबी के जाल में फंसा
- प्रेम, भक्ति और कला-संस्कृति की परम्पराओं से जोड़ता है उपन्यास ‘राग कसूमल’: प्रो आदित्य कुमार गुप्ता
- आमने-सामने की ऐसी टक्कर कि कार आग का गोला बन गई | ट्रक-ऑल्टो भिड़ंत में पति, पत्नी और बेटे सहित 4 की दर्दनाक मौत, रिंग रोड पर चीखों का मंजर
- अब शिकायत लिखनी नहीं पड़ेगी… बस बोलिए | ‘समाधान दीदी’ से मातृभाषा में दर्ज होगी सरकारी शिकायत, सिस्टम में AI की नई क्रांति
- ‘शह-मात’ के खेल ने खींचे नन्हे दिमाग | दिवंगत महेश दत्त पाराशर की स्मृति में दो दिवसीय शतरंज शिविर में उत्साह
- राजस्थान पुलिस के ‘सुपर कॉप्स’ की लिस्ट जारी, पहली बार किसी अभियोजन अधिकारी को डीजीपी डिस्क | किसी को पहली बार मिला सम्मान, कोई तीसरी बार भी डीजीपी डिस्क जीत ले गया | यहां देखें पूरी लिस्ट
