मथुरा
मथुरा के गोवर्धन में एक महिला सैन्य कर्मी ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। सोमवार की सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। महिला सैन्य कर्मी जम्मू में लांस नायक पद पर तैनात थी। वह दो अक्तूबर को छुट्टी लेकर घर आई थी। आत्महत्या का कारण एक युवक द्वारा परेशान किए जाना बताया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
युवती ने आत्महत्या करने से पहले अपने पिता को मैसेज किया था। मैसेज को देख पिता जब सुबह उठ कर अपनी बेटी के कमरे में पहुंचे तो देखा बेटी पंखे से साड़ी का फंदा लगाकर लटकी हुई है। पिता अपने बेटी को फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक गोवर्धन थाना इलाके की कृष्णा कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय युवती छवि का चयन करीब दो वर्ष पूर्व सेना पुलिस में हुआ था। दो वर्ष की ट्रेनिंग के बाद उसकी नियुक्ति हाल ही में जम्मू में लांस नायक पद पर हुई। दो अक्तूबर को वह छुट्टी लेकर घर पर आई हुई थी। इस दौरान परिजनों ने बेटी के आने की खुशी में गिरिराज जी का पूजन कराया और लोगों को भोज कराया था।
बीती रात वह अपने कमरे में सोने चली गई। सोने से पहले छवि ने अपने पिता को एक मैसेज किया। छवि ने मैसेज में अपने पिता को लिखा की एक प्रवीण नाम के लड़के ने उसके फोटो और वीडियो बना लिए हैं जो उसने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए हैं। वह उसे काफी दिनों से ब्लैकमेल कर रहा है जिससे परेशान होकर में आत्महत्या कर रही हूं।
सुबह देखा पिता ने मैसेज
छवि के पिता वेद प्रकाश सुबह उठे तो उन्होंने अपना फोन देखा जिस पर छवि का मैसेज आया हुआ था। छवि का मैसेज देख वह भाग कर छवि के कमरे में पहुंचे जहां वह पंखे से साड़ी का फंदा लगाकर लटकी हुई थी। छवि के पिता उसे लेकर तुरंत मथुरा के अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। छवि की मौत के बाद उसके पिता ने गोवर्धन थाने में प्रवीण नाम के युवक के नाम से मामला दर्ज करवाया है। पुलिस छवि के कॉल रिकॉर्ड खंगाल रही है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 35 घंटे की ड्यूटी के बाद PG डॉक्टर की तबीयत बिगड़ी, चारों अंगों में कमजोरी; ESIC फरीदाबाद में इलाज में देरी के आरोप, DMA ने मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट
- 40 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया ‘RGHS बाबू’, जांच हुई तो निकला फर्जी, AI से बनाया था पहचान पत्र
- जल झूलनी एकादशी पर दौसा में निकली ठाकुर जी की डोल यात्रा, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु | गेटोलाव में जल से झूलेंगे ठाकुर जी
- राजस्थान में निकाय चुनाव: अब आत्मचिंतन व मंथन की दरकार, पार्टियां हारी, सत्ता जीती
- RCA चुनाव 29 सितंबर को, अक्टूबर में टूर्नामेंट की घंटी; राजस्थान के खिलाड़ियों के सामने सबसे बड़ा सवाल- टीम में चयन कैसे होगा?
- जयपुर लौट रहा था डॉक्टर परिवार, हाईवे पर ट्रेलर से ऐसी भिड़ंत कि चार जिंदगियां चली गईं
- ₹35 हजार की रिश्वत लेते ACB के शिकंजे में दो इंजीनियर, ₹2.52 लाख का बिल पास कराने के लिए मांगी थी रकम
- DUSU के बाद केरल में ABVP का बड़ा उलटफेर, 45 साल पुराने SFI गढ़ में क्लीन स्वीप; सभी प्रमुख पद जीते
- दौसा में गणेश महोत्सव की रौनक, सजी छप्पन भोग की झांकी; देर रात तक गूंजे गणेश-खाटू श्याम के भजन
- ढाबे पर थूक – थूक कर रोटियां बना रहा था महताब; वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दबोचा
