सरकारी नौकरी, शराब और फिर खौफनाक अंजाम… बेटे ने मां की जान ली, बहन को खुद किया फोन

राजस्थान के झुंझुनूं के नवलगढ़ में PWD कर्मचारी बेटे ने कथित तौर पर अपनी मां की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने खुद बहन को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

झुंझुनूं। राजस्थान के झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ कस्बे में एक ऐसी वारदात सामने आई जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। जिस मां ने बेटे का भविष्य संवारने के लिए जीवन खपा दिया, उसी बेटे पर उसकी हत्या का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी ने भागने की कोशिश नहीं की, बल्कि अपनी बहन को फोन कर कहा कि उसने मां पर हमला कर दिया है।

मृतका की पहचान प्रभाती देवी के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ नवलगढ़ में रहती थीं। उनका बेटा राजवीर, जो लोक निर्माण विभाग (PWD) में अनुकंपा नियुक्ति के तहत यूडीसी (UDC) के पद पर कार्यरत है, अब अपनी ही मां की हत्या के आरोप में पुलिस हिरासत में है।

होठों पर मुस्कान …

पुलिस के अनुसार, घटना देर रात की है। उस समय घर में केवल मां और बेटा मौजूद थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि किसी घरेलू बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि गुस्से में राजवीर ने घर में रखा चाकू उठाया और मां पर कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल प्रभाती देवी को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद आरोपी ने अपनी बहन और जीजा को फोन कर पूरी वारदात की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। नवलगढ़ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने घर को सील कर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी को शराब पीने की लत थी। हालांकि हत्या के पीछे केवल यही वजह थी या कोई और विवाद भी था, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और पूछताछ के बाद ही घटना की असली वजह सामने आएगी।

मृतका के दामाद की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पूरे कस्बे में इस घटना के बाद शोक और स्तब्धता का माहौल है। एक सरकारी कर्मचारी द्वारा अपनी ही मां की हत्या की यह वारदात इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

EPFO का बड़ा बदलाव: अब PF से जुड़े काम होंगे आसान, देशभर में एक सिस्टम से मिलेगी सुविधा

लेंस पहनकर सो गए? सुबह उठते ही हो सकती है जिंदगी की सबसे बड़ी गलती | डॉक्टर बोले- 5 मिनट की जल्दबाजी आंखों की रोशनी तक छीन सकती है

क्या हाई BP बदल सकता है आपका स्वभाव? | नई स्टडी का दावा- दिल ही नहीं, दिमाग और पर्सनैलिटी पर भी पड़ सकता है असर

मुसीबत में हैं तो याद रखें सिर्फ 5 अंक… 14490 | महिलाओं के लिए 24 घंटे खुली रहेगी मदद की लाइन, शिकायत से काउंसलिंग तक मिलेगी सहायता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *